Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का त्योहार गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। यह त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए सभी बेसब्री से इसका इंतजार करती हैं। महिलाएं कुछ दिन पहले से ही करवा चौथ की तैयारियों में जुट जाती हैं और शॉपिंग शुरू कर देती हैं। वहीं आजकल करवा चौथ के मौके पर पार्लर में कई तरह के स्पेशल और महंगे पैकेज का क्रेज चला है जोकि चेहरे पर चमक लाने का दावा करते हैं। हालांकि यह महंगे पैकेज आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकते हैं। लेकिन आप बिना पैसे खर्च किए भी घर पर ही फेशियल की तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जी हां, करवा चौथ पर बिना पैसे खर्च किए आपकी स्किन फेशियल की तरह चमकने लगेगी।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे होम रेमेडी फेशियल के बारे में जिससे आपका चेहरा फेशियल की तरह चमकने लगेगा और आपके रूप रंग में निखार आएगा। इसके लिए आपको घर पर ही मौजूद कुछ ऑर्गेनिक चीजों से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं और खास बात यह है कि इन चीजों से आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। चेहरे पर ऐसा नूर देख करवा चौथ पर आपके पार्टनर भी अपनी नजरें आपसे हटा नहीं पाएंगे। आइये 5 स्टेप की मदद से जानते हैं होम फेशियल की टिप्स।
Step 1- क्लींजर (cleanser)
सबसे पहले चेहरे को नेचुरल तरीके से क्लींजर करें। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस लें और इसमें टमाटर का रस मिलाएं। आलू और टमाटर के रस को किसी कॉटन पैड की सहायता से चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा अच्छे से क्लीन हो जाएगा।
Step 2 स्क्रबिंग (Scrubbing)
क्लींजर के बाद चेहरे को स्क्रब किया जाता है। स्क्रबिंग से स्किन केपोर्स खुल जाते हैं. घर पर स्क्रब करने के लिए चीनी में शहद और आलू-टमाटर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों की सहायता से मसाज करें। फिर सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
Step 3- फेस जेल (Face Gel)
स्क्रब के बाद फेस पर जेल लगाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल, टमाटर और आलू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, कालापन दूर हो जाएगा। साथ ही इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है।
Step 4- फेस पैक (Face Pack)
घर पर फेस पैक बनाने के लिए कटोरी में आलू और टमाटर के रस में बेसन मिलाकर एक पैक तैयार कर लें और इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर रखने के बाद सादे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें।
Step 5- टोनर और मॉइश्चराइजर (Toner and moisturizer)
ऊपर के चार स्टेप को फॉलो करने के बाद आखिर में टोनर और मॉइश्चराइजर की बारी आती है। यह इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि क्लींजर, स्क्रब और अन्य स्टेप को करने और मसाज के बाद आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। इन्हें बंद करने के लिए टोनर बहुत जरूरी होता है। टोनर के रूप में आप चेहरे पर गुलाबजल लगा सकते हैं। इसके बाद आप किसी अच्छी कंपनी या जो आपको सूट करता हो वह मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
Latest Lifestyle News