1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Heels Pain Relief Trick: हील्स पहनने के बाद क्या आपके पैरों में भी होने लगता है तेज दर्द? इसके ऐंठन से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Heels Pain Relief Trick: हील्स पहनने के बाद क्या आपके पैरों में भी होने लगता है तेज दर्द? इसके ऐंठन से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 01, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 04:35 pm IST

Heels Pain Relief Trick: हाई हील्स पहनने से अक्सर पैरों में दर्द होने लगता है। इससे निजात पाने के लिए इन ट्रिक्स को जरूर अपनाएं।

Heels Pain Relief Trick- India TV Hindi
Heels Pain Relief Trick Image Source : SOURCE

Highlights

  • हाई हील्स पहनने से अक्सर पैरों में दर्द होने लगता है।
  • पतले तलवे वाले हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए।
  • हील्स खरीदते समय ब्लॉक हील्स या प्लेटफार्म का चयन करें।

Heels Pain Relief Trick: ज्यादातर लड़कियों को हाई हील्स पहनना पसंद होता है। हाई हील्स पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं। आप चाहे वेस्टर्न पहने या एथनिक हर तरह के अटायर में हाई हील्स सूट भी करते हैं। लेकिन हाई हील्स कभी-कभी तकलीफदेह भी बन जाता है। अगर आप भी हाई हील्स पहनती हैं तो इससे होने वाली तकलीफ से आप वाकिफ होंगी। हाई हील पहनने से पैरों में दर्द होने लगता है। कभी-कभी तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि इससे पैरों में सूजन और ऐंठन भी होने लगती है और दर्द पैर से जांघों तक पहुंच जाता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाई हील्स पहनने से पैरों की मांसपेशियों में जकड़न होती है और इसके बाद दर्द होने लगता है। कुछ लोग इसी दर्द के कारण हील्स पहनना छोड़ देते हैं। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको हाई हील्स से होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।

 हील्स पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

पैर का आकार होना चाहिए सही

हाई हील्स पहनते समय सबसे जरूरी चीज है पैर के आकार को ध्यान में रखना। क्योंकि सभी लोगों के पैरों की शेप और साइज अलग होती है। अगर आपके पैर चौड़े आकार के हैं तो आपको बंद टेप वाली हील्स नहीं पहननी चाहिए। आप चौड़े फ्रंट क्लोज्ड और ओपन टो वाले हील्स पहन सकती हैं। वहीं जिनके पैरों की उंगलियां छोटी होती हैं उन्हें बंद चौड़ी वाली हील्स पहननी चाहिए।

इस तरह की हील्स न पहनें

अगर आप पतले तलवे हील्स पहनती हैं तो इससे आपको दर्द हो सकता है। इसलिए पतले तलवे वाले हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए। साथ ही ऐसी हील्स को लगातार कई घंटों तक पहनने के बजाय पैरों को थोड़ी-थोड़ी देर पर आराम देते हुए पहनें।

ऐसी हील्स होती हैं आरामदायक

आमतौर पर नुकीले या पतले हील्स पहनने पर दर्द होता है। इसलिए इस तरह के हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए। आप हील्स खरीदते समय ब्लॉक हील्स या प्लेटफार्म का चयन करें। ऐसे हील्स आरामदायक होते हैं।

हील्स पहनते वक्त अपनाएं ये 3 ट्रिक्स नहीं होगा दर्द

  1. हील्स पहनने से पहले ब्लो ड्रायर से ब्लो ड्राई करें। इससे हील्स से पैर कटने का डर नहीं होता और दर्द भी नहीं होता है।
  2. हील्स को उतारने के बाद हमेशा अपने पैरों को कुछ-कुछ सेकंड के अंतराल में स्ट्रेच करते रहें।
  3. हील्स पहनने से पहले तीसरी और चौथी उंगली को किसी टेप की सहायता से चिपका दें। इससे नसों में दबाव नहीं पड़ता है और पैर में दर्द या ऐंठन नहीं होती है।

और पढ़ें: 

Yoga For Double Chin: डबल चिन की वजह से आपका चेहरा भी हो गया है भारी-भरकम? ऐसे करें योगा से मुंह के मोटापे को दूर

 

Skin Care: गरबा और डांडिया नाइट में चाहती हैं चमकना तो आज ही अपनाएं ये आसान टिप्स, स्किन करेगी एकदम ग्लो

Dark Neck Cleaning Tips: अगर आपके गर्दन पर भी नज़र आ रहे हैं काले और मैले निशान, तो इन घरेलू उपाय से उन्हें हटाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल