अंबानी परिवार ने नवरात्रि से एक दिन पहले Swadesh Eros की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस ख़ास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। अब अंबानी परिवार का इवेंट हो और सेलेब्स के फैशन की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! इस इवेंट में कई सितारे पिंक, पर्पल और गोल्डन कलर के खूबसूरत आउटफिट्स में नज़र आए। इन रंगों के कॉम्बिनेशन ने उनके लुक में रॉयल और ग्लैमरस का टच जोड़ दिया। अगर आप भी फेस्टिव सीज़न में अपने आउटफिट के लिए नए रंगों और फैशन ट्रेंड्स की तलाश में हैं, तो इन बॉलीवुड सितारों से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
फेस्टिव लुक के लिए ट्राई करें इन कलर के आउटफिट्स
Image Source : Viral Bhayaniकृति सैनन
-
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन कुर्ता पैंट सेट: कृति सेनन इस इवेंट में एक इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्ड कुर्ती के साथ पर्पल रंग की स्ट्रेट-कट पैंट्स पेयर की हैं। यह कंट्रास्ट लुक बेहद अलहदा लग रहा है।बता दें, इस तरह का ड्रेस फेस्टिवल्स, ट्रेडिशनल इवेंट्स या पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट और चॉइस है।
Image Source : Viral Bhayaniकुशा कपिला
-
हेवी ज़री बॉर्डर बांधनी साड़ी: कुशा कपिला इस इवेंट में हेवी ज़री बॉर्डर की पर्पल बांधनी साड़ी पहनकर पहुंची। अब बांधनी में पिंक, ग्रीन और मरून तो काफी पॉपुलर कलर है लेकिन पर्पल बांधनी रॉयल और ट्रेंडी लग रहा है। इस साड़ी के स्वीट लाइन नेक वाले ब्लाउज पर हेवी एम्ब्रॉयडर्ड की गई है जो आजकल काफी पॉपुलर है। तो अगर आप शादी या किसी ख़ास ओकेजन पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आप यह बांधनी साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
Image Source : Viral Bhayaniसारा अली खान
Image Source : Viral Bhayaniशनाया कपूर
Image Source : Viral Bhayaniरणवीर सिंह
Latest Lifestyle News