होली के रंग और गुलाल चेहरे पर जितने अच्छे लगते हैं, उतना ही वे बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल्स, डाई और धूल-मिट्टी मिली होती है जो बालों की नमी छीन लेते हैं। इसके कारण बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आने लगते हैं। कई लोगों को होली के बाद बालों में खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि रंग खेलने के बाद बालों की सही तरीके से देखभाल की जाए।
होली के बाद ऐसे करें बालों की केयर:
-
सूखा रंग करें सबसे पहले साफ: सबसे पहले बालों से सूखा रंग झाड़ना जरूरी है। पानी डालने से पहले हल्के हाथों से बालों को झटककर या कंघी करके ज्यादा से ज्यादा सूखा गुलाल निकाल लें। इससे रंग पानी के संपर्क में आकर और ज्यादा फैलने से बचता है। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं, लेकिन बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बाल और ज्यादा ड्राई हो सकते हैं।
-
माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल: बाल धोते समय माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे स्कैल्प में जमे रंग और गंदगी अच्छी तरह साफ हो जाती है। शैम्पू के बाद डीप कंडीशनर जरूर लगाएं और उसे कुछ मिनट तक बालों में रहने दें, ताकि बालों की खोई हुई नमी वापस आ सके।
-
ऑयलिंग करना: अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हो गए हैं, तो हेयर वॉश के एक-दो दिन बाद ऑयलिंग करना फायदेमंद रहेगा। नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलेगा और ड्राईनेस कम होगी।
-
हेयर मास्क: घर पर बना हेयर मास्क भी बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है। दही और शहद का मिश्रण बालों में लगाकर 20–30 मिनट तक रखें, फिर धो लें। यह मास्क बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में सहायक होता है।
इन चीजों का न करें इस्तेमाल:
होली के बाद कुछ दिनों तक हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे- स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि पहले से ड्राई हो चुके बाल गर्मी से और ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। साथ ही, बाहर निकलते समय बालों को ढककर रखें ताकि धूप और प्रदूषण से नुकसान न हो।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News