1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एजिंग और फाइन लाइन्स को कंट्रोल करने में रेटिनॉल, रेटिनल या बाकुचिओल- जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद?

एजिंग और फाइन लाइन्स को कंट्रोल करने में रेटिनॉल, रेटिनल या बाकुचिओल- जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद?

एजिंग और फाइन लाइन्स के लिए रेटिनॉल, रेटिनल और बाकुचिओल का इस्तेमाल किया जाता लेकिन इनमें ज़्यादा फायदेमंद क्या है चलिए जानते हैं?

एजिंग और फाइन लाइन्स - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK एजिंग और फाइन लाइन्स

झुर्रियां, फाइन लाइन्स, पिगमेंटेशन और ढीली पड़ती त्वचा उम्र बढ़ने के ये संकेत हर किसी को परेशान करते हैं। ऐसे में स्किनकेयर की दुनिया में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. रेटिनॉल , रेटिनल और बाकुचिओल। लेकिन सवाल है इनमें से एजिंग को कंट्रोल करने में सबसे ज्यादा असरदार क्या है? चलिए जानते हैं क्या है ज़्यादा फायदेमंद?

झुर्रियां, फाइन लाइन्स कैसे होगा कंट्रोल?

  • रेटिनॉल (Retinol): रेटिनॉल, विटामिन A का एक डेरिवेटिव है। यह त्वचा की गहराई में जाकर सेल टर्नओवर को तेज करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन कम करने में मददगार.एंटी-एजिंग की शुरुआत करने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी मात्रा और फ्रीक्वेंसी बढ़ानी चाहिए। सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

  • रेटिनल (Retinal): रेटिनल स्किन में जल्दी एक्टिव फॉर्म (रेटिनोइक एसिड) में बदल जाता है, इसलिए इसके रिजल्ट तेज और ज्यादा प्रभावी दिख सकते हैं। फाइन लाइन्स, झुर्रियां और पिगमेंटेशन को कम करने में यह कम समय में बेहतर सुधार दे सकता है। हालांकि, इसकी ताकत ज्यादा होने के कारण हल्की इरिटेशन हो सकती है, इसलिए इसे वही लोग चुनें जो पहले से रेटिनॉल इस्तेमाल कर चुके हैं और ज्यादा असरदार विकल्प चाहते हैं।

  • बाकुचिओल (Bakuchiol): बाकुचिओलएक प्लांट-बेस्ड इंग्रीडिएंट है, जिसे रेटिनॉल का नेचुरल अल्टरनेटिव माना जाता है। यह त्वचा पर बेहद जेंटल होता है और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कम इरिटेशन के साथ यह फाइन लाइन्स, झुर्रियों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। खासतौर पर वे लोग जो रेटिनॉल से जलन या ड्रायनेस झेल चुके हैं, या प्रेग्नेंसी के दौरान सेफ ऑप्शन तलाश रहे हैं, उनके लिए बाकुचिओल बेहतर और सौम्य चुनाव हो सकता है।

कौन है ज्यादा फायदेमंद?

अगर आपको तेज और ज्यादा असरदार रिजल्ट चाहिए, तो रेटिनल बेहतर विकल्प हो सकता है। संतुलित और भरोसेमंद एंटी-एजिंग के लिए रेटिनॉल एक सुरक्षित और लोकप्रिय चुनाव है। वहीं, अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या आप कम इरिटेशन वाला नेचुरल ऑप्शन चाहते हैं, तो बाकुचिओल आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News