गर्मियों में शरीर को ठंडक और त्वचा को फ्रेश रखने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें गुलाब जल भी शामिल है। पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाना न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि स्किन को रिलैक्स और हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?
नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से मिलते हैं ये फायदे:
-
तनाव से मिलती है राहत: नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से स्ट्रेस कम होता है। दरअसल, गुलाब जल की खुशबू अरोमाथेरेपी की तरह काम करती है जो मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करके मूड को बेहतर बनाती है.
-
त्वचा को बनाता है मुलायम: नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से यह एक बेहतरीन नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जो त्वचा को नमी देकर कोमल और चमकदार बनाता है। यह पानी को कठोरता से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा को प्राकृतिक रूप से मुलायम बनाता है।
-
जलन और रैशेस में आराम: नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से जलन और रैशेस में आराम मिलता है।यह त्वचा के प्राकृतिक pH स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो धूप से झुलसी त्वचा, खुजली और रैशेस को शांत करने में मदद करते हैं।
-
रूखेपन से राहत: गुलाबजल का पानी त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे रूखापन और पपड़ी उतरने की समस्या दूर होती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की खुजली और जलन को शांत करने में मदद करते हैं।
-
पसीने की बदबू को करता है दूर: नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से पसीने की बदबू है।यह गंदी बदबू को दूर कर यह शरीर से प्राकृतिक रूप से गुलाबों की महक लाता है।
क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?
एक बाल्टी गुनगुने या सामान्य पानी में 3 से 4 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में कुछ ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियाँ भी डाल सकते हैं।
Latest Lifestyle News