1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिटकरी से पुरानी से पुरानी झाइयां होंगी दूर, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

फिटकरी से पुरानी से पुरानी झाइयां होंगी दूर, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 11, 2026 07:25 pm IST,  Updated : May 11, 2026 07:25 pm IST

Alum For Pigmentation: अगर आपकी त्वचा पर भी झाइयां हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्किन केयर रूटीन में फिटकरी को ज़रूर शामिल करें। जानें यह कैसे फायदेमंद है?

चेहरे पर फिटकरी कैसे इस्तेमाल करें- India TV Hindi
चेहरे पर फिटकरी कैसे इस्तेमाल करें Image Source : UNSPLASH / YOUTUBE -THE HEALTHY INDIAN

​कई लोगों के चेहरे पर बहुत ज़्यादा झाइयां नज़र आती है जो लुक को खराब करती हैं। दरअसल, चेहरे पर मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ने से झाइयों की समस्या बढ़ती है। बता दें, मेलेनिन मुख्य रूप से तेज धूप, हार्मोनल बदलाव और उम्र बढ़ने के कारण होता है। ऐसे में इस समस्या से छुटाकरा दिलाने में फिटकरी फायदेमंद है। फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और स्किन टाइटनिंग गुण त्वचा को साफ करने के साथ दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है फिटकरी?

फिटकरी एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यह झुर्रियां मिटाने, दाग-धब्बे हटाने के अलावा मुहांसों को कम करने, त्वचा को टाइट करने और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह त्वचा की ऊपरी परत को धीरे-धीरे एक्सफ़ोलिएट करती है, नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ाती है और एक समान रंगत देती है।

झाइयां हटाने के लिए कैसे करें फिटकरी का इस्तेमाल?

  • फिटकरी और गुलाब जल: फिटकरी पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, धीरे-धीरे मालिश करें, और धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। यह उपाय पिगमेंटेशन के निशानों को हल्का करने में मदद कर सकता है, जिससे रंगत एक समान हो जाती है।

  • फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी: फिटकरी पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट को लगाने से धब्बों का दिखना कम हो सकता है।

  • फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण: रूखी त्वचा वाले लोग सोने से पहले फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर धो लें। यह उपाय त्वचा को नमी देने और मुलायम बनाने में मदद करता है, जिससे यह रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बन जाता है।

  • फिटकरी और आलू का मिश्रण: फिटकरी पाउडर को आलू के रस के साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण दाग धब्बे के सतह ब्लैकहेड्स हटाने में भी मदद करता है। 

अपने चेहरे पर फिटकरी लगाने से पहले हमेशा अपनी त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट करें ताकि आप यह जान सकें कि कोई एलर्जी तो नहीं है। संवेदनशील त्वचा के लिए, अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन में फिटकरी को शामिल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल