Winter skincare for men: सर्दियां इंसान को आलसी बना देती हैं। लेकिन, ऐसा भी क्या आलस जो आपको बीमार कर दे या स्किन से जुड़ी बीमारियों का शिकार बना दे। लेकिन, पुरुषों में ये चीजें देखने को मिलती हैं। दरअसल, सर्दियों में पुरुष आलस के चक्कर में अपनी दाढ़ी लगातार बढ़ाते हैं और बिना साफ-सफाई के इसे गंदे तरीके से रहते हैं। ऐसी स्थिति में ये बढ़ती दाढ़ी पुरुषों को कई स्किन से जुड़ी बीमारियां (beard skin problems) दे सकती हैं। जो कि लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं। तो, आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में और फिर जानेंगे सर्दियों में पुरुष दाढ़ी की देखभाल कैसे करें (Beard Skin Care for Men)
Image Source : freepikbeard problems
बढ़ती दाढ़ी बन सकती हैं इन समस्याओं का कारण-beard skin problems
1. दाढ़ी में डैंड्रफ का कारण
अगर आप लगातार अपनी दाढ़ी को सेट नहीं करेंगे या इसकी सही से साफ-सफाई नहीं करेंगे तो ये आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं दे सकता है। इससे आपके दाढ़ी में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। ये ड्राई स्किन और दाढ़ी में बढ़ती गंदगी के कारण हो सकती है।
2. फंगल इंफेक्शन और खुजली का कारण
फंगल इंफेक्शन और खुजली, दोनों ही बढ़ती दाढ़ी का कारण हो सकता है। अगर आप अपनी दाढ़ी को समय से साफ नहीं करेंगे या इसकी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो ये नमी और गंदगी के फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
Image Source : freepikbeard skin care
3. एक्ने और दाने का कारण
एक्ने और दाने, दोनों ही बढ़ती दाढ़ी के कारण हो सकता है। ये स्किन पोर्स के बंद होने और इसमें गंदगी जमा होने की वजह से हो सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपनी दाढ़ी की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
सर्दियों में पुरुष दाढ़ी की देखभाल कैसे करें-beard Winter skincare tips
सर्दियों में दाढ़ी की देखभाल में सबसे पहले आपको ध्यान रखना है कि आप समय-समय पर शेव करें या दाढ़ी की सेटिंग करवाएं। इसके अलावा लॉशन लगाएं और स्किन क्लीनजिंग के बाद मसाज करें। साथ ही रोजाना फेश वॉश करें और अपनी त्वचा को धीरे से सुखाने के लिए एक साफ तौलिये का उपयोग करें। गंदे तौलिये का गंदगी या कीटाणु अधिक ब्रेकआउट का कारण बन सकते हैं। मॉइस्चराइजर लगाएं। इस तरह सर्दियों में अपनी स्किन की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News