1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट, आप भी करें रीक्रिएट

जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट, आप भी करें रीक्रिएट

अगर आप फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट साड़ी लुक की तलाश में हैं तो जाह्नवी कपूर के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते है।

 जाह्नवी कपूर साड़ी लुक्स- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - JANHVI KAPOOR जाह्नवी कपूर साड़ी लुक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए खूब मशहूर हैं। वो सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि देसी अंदाज़ में भी लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। खासकर, साड़ी में उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। अगर आप भी आने वाले त्योहारों पर साड़ी में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर के इन कुछ बेहतरीन लुक्स को आज़मा सकती हैं।

फेस्टिव सीजन में जाह्नवी के इन साड़ी लुक को करें रिक्रिएट

कांचीवरम साड़ी में ट्रेडिशनल अंदाज़

जाह्नवी कपूर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की हुई लेवेंडर और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली सिल्क कांचीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ इस साड़ी को कैरी किया है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हेवी इयररिंग्स के साथ हेवी पर्ल और कुंदन नेकलेस, बैंगल्स और कमरबंद पहना है। वहीं, बालों का का जुड़ा बनाया है और मिनिमल मेकअप किया है।

शिफॉन साड़ी

पाउडर ब्लू कलर की इस शिफॉन साड़ी में जाह्नवी  बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आपको 'लेस इज़ मोर' कॉसेप्ट पसंद है तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस साड़ी को उन्होंने टूयब ब्लाउज़ के साथ के साथ पेयर किया है जो उनके लुक को ग्लैमरस टच दे रहा है। साथ ही कानों में ब्लू स्टड और हाई पोनी टेल इस लुक उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया है। उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है जो इस लुक को अर्ली 2000 वाला वाइब दे रहा है। हालांकि, अगर आप लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं।

फ्लोरल इफेक्ट

अगर आपको इस तरह का लुक पसंद है जो सिंपल तो हो लेकिन दिखने में आकर्षक लगे तो आप जाह्नवी कपूर का यह फ्लोरल साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। जाह्नवी ने इस लुक को ऑक्सीडाइज़ जूलरी के साथ पेयर किया है। मेकअप मे उन्होंने डबल कोट मस्कारा लगाया है जिससे उनकी आंखें खूबसूरत लग रही हैं और बालों को खुला रखा है।

शिमरी साड़ी ​लुक

अगर बोल्ड और पार्टी वियर लुक आज़माना है तो आप जाह्नवी का यह लुक रीक्रिएट कर सकते हैं। उन्होंने मल्टी-कलर शेड वाली शिमरी साड़ी के साथ बैकलेस डिज़ाइन ब्लाउज़ पेयर किया है। कानों में डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और हाथ में रिंग पहनी हुई है। वहीँ मेकअप में स्मोकी आई और न्यूड लिपस्टिक के साथ खुले वेवी बाल रखे हैं।

पेस्टल एथनिक

अगर आप त्यौहार पर पेस्टल शेड आज़माना चाहती हैं तो जाह्नवी की तरह शीर ऑर्गेंज़ा साड़ी का यह लुक ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी और ब्लाउज़ पर फ्लोरल कढ़ाई की गई है। उन्होंने गले में मोती वाला चोकर नेकलेस के साथ इस लुक को पूरा किया है

Latest Lifestyle News