नवरात्रि के पांचवें दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पीले रंग को बेहद शुभ, पवित्र और ऊर्जावान माना जाता है। अगर आप भी सी दिन पीले रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है किस तरह की साड़ी पहनें तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक के साड़ी लुक्स से आप स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
इन साड़ी लुक्स को कर सकती हैं रिक्रिएट
Image Source : INSTAGRAM - Janhvi Kapoorजाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर: आप नवरात्री के पांचवे दिन ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं तो सुनहरे-पीले रंग की टिश्यू या ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यह साड़ी न केवल दिखने में खूबसूरत लगती है बल्कि इसे कैरी करना भी आसान होता है। जाह्नवी ने जो साड़ी पहनी है उसके बॉर्डर पर बारीक जरी और ज़ोदोज़ी का काम किया है साथ में मैचिंग ब्लाउज, स्लीक बन हेयरस्टाइल उनके इस लुक को शाही बना रहे हैं। आप चाहें तो टिश्यू या ऑर्गेंजा सिल्क में सिंपल साड़ी का चुनाव भी कर सकती हैं।
Image Source : INSTAGRAM - POOJA HEGADEपूजा हेगड़े:
पूजा हेगड़े: अगर आप फ्लोरल प्रिंट या बूटियों वाली साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप पूजा हेगड़े की तरह ब्राइट मस्टर्ड-येलो रंग की शिफॉन साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी पर दोनों ही काम बहुत खूबसूरती से किया गया है। इस साड़ी पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और मल्टीकलर बूटियों का बेहद खूबसूरत काम है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और बड़े झुमके पहने हैं, जो इसे फेस्टिव लुक दे रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM - saraalikhan95 सारा अली खान
सारा अली खान: अगर आप ऑफिस जाती हैं और पीले रंग में कॉटन साड़ी का विकल्प ढूंढ रही हैं तो सारा अली खान की लेमन-येलो रंग की यह साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। इस साड़ी के लोअर पार्ट पर नीले रंग के चेक का बॉर्डर दिया गया है जिससे लुक और भी खूबसूरत लग रहा है। आजकल चेक्स साड़ियों का भी ट्रेंड चल रहा है तो आप पीले रंग की चेक साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं
Image Source : INSGTAGRAM - Janhvi Kapoorजाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर:अगर आप पीले रंग की ट्रेडिशनल और थोड़ी हेवी साड़ी पहनना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर की इस सुनहरे-पीले रंग की सिल्क साड़ी से इन्स्पिरेशन ले सकती हैं. इस साड़ी पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और शाइनिंग वर्क है जो उनके लुक को बेहद अलहदा दिखा रहा है
Image Source : INSTAGRAM - Kangana Ranautकंगना रनौत:
कंगना रनौत:
कंगना रानौत: कंगना रनौत ने पीले और ऑरेंज रंग के कॉम्बिनेशन वाली सिल्क साड़ी पहनी है। साड़ी के चौड़े पल्लू और बॉर्डर पर मोर कढ़ाई की गई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज पहना है जिस पर भी खूबसूरत बॉर्डर और डिज़ाइन बना हुआ है। इसके अलावा इन दिनों पिंक और पर्पल कलर का क्रेज भी खूब बढ़ रहा है, फेस्टिव लुक के लिए आप सारा-कृति से लेकर रणवीर सिंह से भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं
Latest Lifestyle News