1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी से पहले स्किन और बालों को बनाना है हेल्दी? रोज पिएं एक्सपर्ट की बताई ये स्मूदी

शादी से पहले स्किन और बालों को बनाना है हेल्दी? रोज पिएं एक्सपर्ट की बताई ये स्मूदी

अगर आप शादी से पहले अपने स्किन और बालों को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो एक महीने पहले अपनी डाइट में इस स्मूदी रेसिपी को शामिल करें

ब्राइडल ग्लो के लिए हेल्दी स्मूदी- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC/UNSPLASH ब्राइडल ग्लो के लिए हेल्दी स्मूदी

नवम्बर का महीना आते आते शादियों का सीज़न शुरू हो जाता है। शादी के दिन ब्राइड्स सबसे खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन, अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और ग्लोइंग दिखने के लिए ब्राइड्स काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा कहती हैं कि शादी में ब्राइड्स नेचुरली खूबसूरत दिखें इसलिए ज़रूरी है कि कुछ महीने पहले से ही स्किन और हेयर केयर की शुरुआत हो जाए। दरअसल, स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहर से किए जाने वाले ट्रीटमेंट ही नहीं, बल्कि डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। ऐसे में उन्होंने एक हेल्दी स्मूदी की रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी को अपनी डाइट में शामिल करना ब्राइड्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार करें और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

स्मूदी के लिए सामग्री

8-10 मखाने, 4-5 छिले हुए बादाम, 1 बड़ा चम्मच मिक्स सीड्स (सूरजमुखी, कद्दू और तिल), 1 खजूर बिना बीज वाला, 5-6 बिना नमक वाले पिस्ते, ताज़े नारियल के कुछ टुकड़े

स्मूदी कैसे बनाएं?

स्मूदी बनाने के लिए मखाने, बादाम, सूरजमुखी, कद्दू, तिल, खजूर, पिस्ते सब को 2 घंटे तक भिगोकर रखें। तय समय के बाद एक ब्लेंडर जार में, भिगोई हुई सभी सामग्री को डालें। अब, इसमें भिगोया हुआ केसर वाला पानी, एक चुटकी इलायची पाउडर और 1 गिलास नारियल का दूध डालें। अगर आपके पास नारियल का दूध नहीं है, तो ताज़े नारियल के कुछ टुकड़ों का इस्तेमाल करें। इससे टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा और दानेदार होगा, लेकिन स्वाद उतना ही बढ़िया होगा। अब सभी सामग्री को तब तक ग्राइंड करना है जब तक वह क्रीमी न हो जाए। इस सुंडी को आप मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं

कैसे फायदेमंद हैं?

किरण कुकरेजा कहती हैं कि इस स्मूदी को बनाने के लिए मखाना, सीड्स और ड्राइफ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है जो आपके स्किन और हेयर को हेल्दी बनाते हैं। क्योंकि इसमें ज़िंक, मैग्निशयम, बायोटिन और आयरन पाए जाते हैं जो हेयर को स्ट्रांग बनाते हैं और स्किन के कोलेजन को भी बढ़ाते हैं

Latest Lifestyle News