1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों में पके हुए चावल और दही का मिश्रण लगाने से क्या होता है? जानें इस कॉम्बिनेशन से मिलते हैं कौन से फायदे?

बालों में पके हुए चावल और दही का मिश्रण लगाने से क्या होता है? जानें इस कॉम्बिनेशन से मिलते हैं कौन से फायदे?

Rice and Curd Hair Mask Benefits in Hindi: ​बालों की अच्छी सेहत के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं। चलिए जानते हैं पके हुए चावल और दही का मिश्रण लगाने से क्या होता है?

बालों में चावल और दही लगाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH बालों में चावल और दही लगाने के फायदे

आजकल ज़्यादातर लोगों में हेयर फॉल की परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में लोग अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं। आज हम भी आपको एक नुस्खा बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने फ्रिजी, डल और बेजान बालों को शाइनी, चमकदार और हेल्दी रख सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों में पके हुए चावल और दही का मिश्रण कब लगाना चाहिए, इसके फायदे क्या हैं और क्या है इस्तेमाल का तरीका?

बालों पर कब लगाना चाहिए दही और चावल का पैक?

अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा रूखे और बेजान हो गए गए तो उनकी नेचुरल चमक को लौटाने के लिए आप पके हुए चावल और दही का मिश्रण अपने बालों पर लगा सकते हैं। दरअसल, पके हुए चावल में कार्बोहाइड्रेटम, विटामिन डी और अमीनों एसिड पाया जाता है जो दही के साथ मिलकर गहराई से बालों की कंडीशनिंग करता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

मिलते हैं और कौन से फायदे?

  • डैंड्रफ की परेशानी होती है दूर: अगर आपके बालों में रुसी या डैंड्रफ की परेशानी है तो यह मिश्रण उस समस्या को भी कंट्रोल करने में कारगर है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प पर जमी गंदगी और इंफेक्शन की सफाई करता है।

  • हेयर फॉल होता है कंट्रोल: दही और चावल का यह हेयर पैक कमजोर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। इस हेयर पैक में मौजूद प्रोटीन हेयर फॉल कंट्रोल कर, बालों की जड़ों को मजबूत बनता है। 

  • फ्रिजी हेयर से मिलता है छुटकारा : अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी और उलझे हुए हैं तो उन्हें नेचुरली शाइन देने के लिए आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कैसे बनाएं यह हेयर पैक?

आधा कप चावल में दो चम्मच दही, एक चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में पीस लें। एक एयर टाइट कंटेनर में इस मास्क को निकालें और हेयर वॉश करने से पहले  बालों पर लगाएं। आधे घंटे तक पैक को बालों पर रखें फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धोएं। इस हेयर पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News