स्किन को चमकदार और नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए लोग केमिकल से लेकर घरेलू जैसे कई नुस्खे आज़माते हैं।लेकिन जल्दी कोई नुस्खा असर नहीं करता है। पार्लर वाली चमक तो कुछ ही दिनों में फेड हो जाती है।लेकिन हल्दी का इस्तेमाल आपके चेहरे की रौनक को कई गुना बढ़ा सकता है। भुनी हुई हल्दी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरीऔर एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की समस्याओं को कम करने में सहायता करते हैं। खास बात यह है कि हल्दी को हल्का भूनने से इसकी तासीर थोड़ी संतुलित हो जाती है, जिससे यह त्वचा पर आसानी से सूट कर सकती है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो जानिए भुनी हुई हल्दी लगाने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।
भुनी हुई हल्दी लगाने के फायदे
-
दाग धब्बे होते हैं दूर: भुनी हुई हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन मेलेनिन के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है, जिससे पिगमेंटेशन और काले धब्बे हल्के होते हैं।
-
पिंपल्स होता है कंट्रोल: भुनी हुई हल्दी पिंपल्स और एक्ने को कम करने में बेहद सहायक है। यह सूजन को शांत करती है, बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है, और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करके दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है।
-
मिलता है नेचुरल ग्लो: भुनी हुई हल्दी टैनिंग को कम करने डेड स्किन को हटाने में बेहद प्रभावकारी है, जिससे त्वचा साफ और खिली-खिली दिखती है। साथ ही त्वचा की सूजन और लालपन कम करने में मदद कर सकती है
क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका?
एक चुटकी भुनी हुई हल्दी में दही, शहद या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। हफ्ते में 1-2 बार भुनी हुई हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Latest Lifestyle News