1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को चाय पत्ती के पानी से धोने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

बालों को चाय पत्ती के पानी से धोने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Tea Water for Hair: चाय पत्ती सिर्फ चाय का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

चाय पत्ती का पानी बालों में कैसे लगाएं- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH चाय पत्ती का पानी बालों में कैसे लगाएं

चाय पत्ती का पानी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई लोग बालों को नेचुरल चमक और मजबूती देने के लिए चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह बालों को नेचुरली डार्क दिखाने में भी सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं बालों को चाय पत्ती के पानी से धोने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

चाय के पानी से बाल धोने के फायदे

  • रंग को निखारे: अगर, आपके बाल सफेद हो गए हैं तो उसे काला करने के लिए चाय का पानी बेहद फायदेमंद है। चाय में मौजूद प्राकृतिक तत्व आसानी से बालों की जड़ों से जुड़ जाते हैं, जिससे बालों का रंग काफ़ी गहरा दिखाई देता है। चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को कम करते हैं

  • नेचुरली चमक बढ़ाता है: काली चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सिर की स्किन को फ़्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, यह बालों को बेहतरीन चमक और दमक देता है।

  • स्कैल्प के लिए फायदेमंद: कैफ़ीन सिर की त्वचा में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों तक ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से पहुँच पाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन सिर की त्वचा की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, जिससे बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और वे टूटते नहीं हैं। 

चाय का पानी कैसे तैयार करें?

2 कप पानी को उबालें और फिर उसमें 2 चम्मच चाय की पत्ती डालें। चाय को 5–7 मिनट तक उबलने दें, जब तक कि पानी का रंग गहरा भूरा न हो जाए। मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। पानी में से चाय की पत्ती को छानकर अलग कर लें। चाय के पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

अपने बालों को किसी हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोने के बाद, आप उन्हें चाय के पानी से धोएं। अपनी स्कैल्प पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, इसके बाद सादे पानी से धो लें। इसके बाद कंडीशनर न लगाएं। आप इसको हफ़्ते में 2–3 बार कर सकते हैं।

Latest Lifestyle News