1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Rice Water से बाल धोने से कौन से फायदे मिलते हैं? जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Rice Water से बाल धोने से कौन से फायदे मिलते हैं? जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 23, 2026 07:48 pm IST,  Updated : May 23, 2026 07:48 pm IST

Rice Water for Hair: चावल के पानी से बाल धोने से बालों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, अमीनो एसिड और मिनरल्स बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

चावल के पानी के फायदे- India TV Hindi
चावल के पानी के फायदे Image Source : YOUTUBE - @

चावल का पानी (Rice Water) बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन B, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। पुराने समय से ही कई लोग बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल कम करने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अगर आपके बाल रूखे, बेजान या जल्दी टूटते हैं, तो चावल का पानी आपके लिए एक नेचुरल हेयर ट्रीटमेंट साबित हो सकता है।

चावल के पानी से बाल धोने के फायदे

  • बालों को बनाता है मजबूत: चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और टूटना कम होता है।

  • हेयर ग्रोथ में मददगार: नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है।

  • बालों में लाता है चमक: चावल का पानी बालों को नेचुरल शाइन देने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा सॉफ्ट और सिल्की दिखते हैं।

  • फ्रिजी हेयर से राहत: अगर बाल ज्यादा उलझते या फ्रिजी रहते हैं, तो चावल का पानी उन्हें स्मूद बनाने में मदद कर सकता है।

  • स्कैल्प को रखे हेल्दी: इसमें मौजूद गुण स्कैल्प की गंदगी साफ करने और ड्रायनेस कम करने में मदद कर सकते हैं।

चावल का पानी इस्तेमाल करने का सही तरीका

सबसे पहले आधा कप चावल अच्छी तरह धो लें। अब इसमें 2-3 कप पानी डालकर 30 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें और अलग बर्तन में रख लें। शैंपू करने के बाद इस पानी को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। आखिर में साफ पानी से बाल धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1-2 बार चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल