बालों को हेल्दी और जड़ से मजबूत बनाने के लिए लोग प्याज का तेल या उसके रस का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज का पानी भी बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। खासतौर पर प्याज को पानी में उबालकर उसका पानी बालों में लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं उसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
बालों के लिए प्याज का पानी है क्यों फायदेमंद?
उबले हुए प्याज का पानी बालों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो कोलेजन और केराटिन को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। इसके एंटी-फंगल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं और रक्त संचार को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
प्याज के उबले हुए पानी से बालों को कौन से फायदे मिलेंगे?
-
हेयर फॉल होता है कंट्रोल: प्याज के उबले हुए पानी का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। उबले हुए प्याज के पानी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स स्कैल्प में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलता है।
-
डैंड्रफ की परेशानी होती है दूर: अगर डैंड्रफ या खुजली की समस्या रहती है, तो प्याज का उबला हुआ पानी राहत दिलाने में मदद करता है। दरअसल, प्याज में एंटी-फंगल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही यह स्कैल्प में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में भी मददगार है।
-
शाइन मिलती है: प्याज सल्फर का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह केराटिन प्रोटीन का निर्माण करता है, जो बालों को मजबूती देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों में नेचुरल शाइन और मजबूती भी मिलकती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
1 या 2 प्याज को काटकर पानी में उबाल लें। पानी ठंडा होने के बाद उसे छान लें। इस पानी को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हालांकि, सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राया ज़रूर लेनी चाहिए। अगर स्कैल्प में जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें।