1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली त्वचा वालों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए?एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका

ऑयली त्वचा वालों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए?एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका

ऑयली स्किन का ध्यान रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं इसके लिए किस तरह के प्रोडक्ट्स बेहतर रहेंगे और इन्हें चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऑयली स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH ऑयली स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन

ऑयली स्किन वालों के लिए स्किन केयर रूटीन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट त्वचा को ज्यादा ऑयली, चिपचिपा या मुंहासों से परेशान कर सकता है। ऐसे में ऐसे प्रोडक्ट्स चुनना जरूरी है जो त्वचा का अतिरिक्त तेल कंट्रोल करने के साथ उसे ड्राई भी न करें। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वॉश से लेकर सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन तक के बारे में कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। 

ऑयली स्किन केयर रूटीन टिप्स 

  • ऑयली स्किन के लिएफेस वॉश: ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए ऐसा फेस वॉश चुनना चाहिए जो त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करे, लेकिन स्किन की नमी को पूरी तरह खत्म न करे। सही फेस वॉश त्वचा को बिना परेशान किए साफ करने में मदद कर सकता है। यह एक्टिव एक्ने वाली स्किन के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
  • ऑयली स्किन के लिए सीरम: ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड वाला सीरम अच्छा विकल्प हो सकता है। सैलिसिलिक एसिड एक ऑयल-सॉल्युबल एक्सफोलिएंट है, जो पोर्स में जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इससे ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्या को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है। शुरुआत में इसे कम फ्रीक्वेंसी से इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

  • ऑयली स्किन के लिए मॉइस्चराइजर: ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। नियासिनामाइड और जिंक PCA वाले हल्के मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ अतिरिक्त ऑयल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। नियासिनामाइड त्वचा की लालिमा और इरिटेशन को शांत करने में भी मदद कर सकता है। ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जो हल्का हो और त्वचा पर चिपचिपा महसूस न हो।

  • ऑयली स्किन के लिए सनस्क्रीन: ऑयली स्किन के लिए हल्के, वॉटर-बेस्ड या जेल टेक्सचर वाले सनस्क्रीन बेहतर महसूस हो सकते हैं। ये त्वचा पर आसानी से फैल जाते हैं और चेहरे पर भारी या चिपचिपे नहीं लगते। सही सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद मिलती है और यह एक्ने के बाद होने वाली पिग्मेंटेशन को बढ़ने से रोकने में भी मददगार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News