1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दमकती हुई त्वचा के लिए चेहरे पर क्या लगाएं, बेहद आसान है हर्बल फेस पैक बनाने का तरीका

दमकती हुई त्वचा के लिए चेहरे पर क्या लगाएं, बेहद आसान है हर्बल फेस पैक बनाने का तरीका

Herbal Face Pack: क्या आप घर पर हर्बल फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

हर्बल फेस पैक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हर्बल फेस पैक

क्या आपको भी यही लगता है कि ग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को लगाना आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं फेस पैक- घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून चावल के आटे और थोड़े से दूध की जरूरत पड़ेगी। आपको इन दोनों चीजों को एक कटोरी में निकालना है। अब इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। एक गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा। आप इस केमिकल फ्री स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। इसके बाद आपको स्क्रब करते हुए फेस वॉश कर लेना है। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- आइए इस फेस पैक को यूज करने के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या आप पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक की मदद से त्वचा से जुड़ी इस समस्या को भी अलविदा कहा जा सकता है। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News