1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर ब्लीच कैसे बनाएं, पूरी तरह से है नेचुरल, चेहरे पर लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

घर पर ब्लीच कैसे बनाएं, पूरी तरह से है नेचुरल, चेहरे पर लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 02, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 09:34 pm IST

How to Make Natural Bleach: क्या आप भी केमिकल बेस्ड ब्लीच का इस्तेमाल करने से बचते हैं? अगर हां, तो आप घर पर ही नेचुरल ब्लीच तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

नेचुरल ब्लीच कैसे बनाएं?- India TV Hindi
नेचुरल ब्लीच कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि केमिकल युक्त ब्लीच का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? अगर आप अपनी स्किन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको केमिकल फ्री यानी नेचुरल ब्लीच को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नेचुरल ब्लीच बनाई कैसे जाए। आज हम आपको घर बैठे-बैठे नेचुरल ब्लीच बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

कैसे बनाएं केमिकल फ्री ब्लीच- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेचुरल ब्लीच बनाने के लिए 2 स्पून चावल का आटा, नींबू का रस, शहद और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको एक कटोरी में चावल का आटा, नींबू का रस, शहद और गुलाब जल निकालना है और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। महज कुछ ही मिनटों में आपकी नेचुरल ब्लीच तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका- सबसे पहले चेहरे को धो लीजिए। अब आपको इस ब्लीच को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 40 मिनट तक इस ब्लीच को लगाए रखना है। जब ब्लीच सूख जाए, तब आपको हल्के हाथों से फेस और नेक की मसाज करते हुए त्वचा को साफ कर लेना है। हालांकि, इस ब्लीच को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- अगर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस होममेड ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ब्लीच की मदद से त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस केमिकल फ्री ब्लीच को अप्लाई किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल