1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखे चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, कारगर घरेलू उपाय, फेस वॉश करने के बाद मुलायम हो जाएगी त्वचा

रूखे चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, कारगर घरेलू उपाय, फेस वॉश करने के बाद मुलायम हो जाएगी त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 31, 2026 11:21 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:21 pm IST

What to apply to dry skin: अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है, तो आपको कम से कम एक बार दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

रूखी त्वचा से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
रूखी त्वचा से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

बदलते हुए मौसम में अक्सर लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है। रूखी और बेजान त्वचा चेहरे की खूबसूरती को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अब आपको रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए पहले इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच शहद निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। सबसे अच्छी बात ये है कि औषधीय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को सेंसिटिव स्किन पर भी यूज किया जा सकता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस फेस पैक का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

फेस पैक यूज करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। लगभग 15-20 मिनट के लिए इस फेस पैक को लगाए रखिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फेस पैक को थोड़ी देर त्वचा पर लगाए रखना जरूरी है। 15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए शहद और एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद और एलोवेरा जेल में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा को पोषण देने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल