1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर कैसे बनाएं नेल पॉलिश, बेहद आसान है तरीका, जरूर ट्राई करके देखें

घर पर कैसे बनाएं नेल पॉलिश, बेहद आसान है तरीका, जरूर ट्राई करके देखें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 01, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 06:56 pm IST

Nail Polish: क्या आप भी नेल पॉलिश खरीदते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर भी आसानी से नेचुरल नेल पॉलिश तैयार की जा सकती है।

नेल पॉलिश- India TV Hindi
नेल पॉलिश Image Source : FREEPIK

नेल पॉलिश नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। कई लड़कियों को और महिलाओं को नेल पॉलिश लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप नेचुरल नेल पॉलिश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको आज घर पर नेचुरल चीजों की मदद से नेल पॉलिश बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

कैसे बनाएं नेल पॉलिश- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर नेल पॉलिश बनाने के लिए आपको एक स्पून मेहंदी पाउडर, 50 ग्राम गुड़ और 10 लौंग की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले गुड़ को अच्छी तरह से पीस लीजिए। एक कटोरे में गुड़ का पाउडर और लौंग निकाल लीजिए। इस कटोरे को गैस पर रखिए और फिर इसके अंदर एक और छोटी कटोरी को ढककर रख दीजिए।

फॉलो करें ये स्टेप्स- 8 से 10 मिनट में भाप बनने लग जाएगी। यही भाप पानी की तरह जमा हो जाएगी। इस भाप में या फिर पानी में मेहंदी पाउडर को मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को नाखूनों पर लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मिश्रण को अप्लाई करने के लिए ब्रश या फिर कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर अप्लाई किया जा सकता है। आप भी इस प्रोसीजर को फॉलो कर घर बैठे-बैठे नेचुरल नेल पॉलिश बना सकते हैं और इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात है कि इस नेल पॉलिश को बनाने के लिए जितनी भी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, वो सब नेचुरल हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि अगर आप केमिकल बेस्ड नेल पॉलिश की जगह इस नेल पॉलिश को यूज करने से आपके नाखूनों की सेहत पर नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल