1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर दिखाई देने लगी हैं झाइयां, घर पर बनाएं फेस पैक, झाइयों को कम करने के लिए नेचुरल उपाय

चेहरे पर दिखाई देने लगी हैं झाइयां, घर पर बनाएं फेस पैक, झाइयों को कम करने के लिए नेचुरल उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 05, 2026 11:00 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 11:00 am IST

How to reduce pigmentation: क्या आपके चेहरे पर भी झाइयां नजर आने लगी हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो त्वचा से जुड़ी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

झाइयों से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
झाइयों से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : ROHIT SACHDEVA/YT

जब चेहरे पर झाइयां दिखाई देने लगती हैं, तो चेहरे की खूबसूरती बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। इस वजह से कई लोगों का कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है। क्या आपको भी यही लगता है कि झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाना और महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए और इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

तुलसी-शहद का फेस पैक- सबसे पहले आपको तुलसी के कुछ पत्तों को अच्छी तरह से धो लेना है। अब तुलसी के पत्तों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। एक कटोरी में तुलसी के पत्तों का पेस्ट और शहद निकाल लीजिए। इसके बाद औषधीय गुणों से भरपूर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस मिश्रण को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका- आइए इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको तुलसी-शहद के फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस नेचुरल फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

झाइयों से मिलेगा छुटकारा- इस फेस पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व झाइयों से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई करें और फ्लॉलेस स्किन पाएं। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल