सांभर मुख्य रूप से दक्षिण भारत (South India) का बेहद लोकप्रिय व्यंजन है। दक्षिण भारत में लोग इसे बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद इडली, डोसा और मेदु वड़ा के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। अगर आप भी अपने घर पर होटल जैसा टेस्टी सांभर बनाना चाहते हैं, तो सही सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर सब्जियों और मसालों के मात्रा में गड़बड़ी हुई तो इसका स्वाद बिगड़ सकता है। चलिए जानते हैं सांभर बनाने की आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी।
सांभर बनाने के लिए किन सब्जियों का करें इस्तेमाल?
सांभर बनाने के लिए आप सहजन गाजर, टमाटर, प्याज, लौकी, कद्दू, बैंगन, भिंडी और करी पत्ता जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सांभर बनाने के लिए किन मसालों का करें इस्तेमाल?
सांभर मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, राई, जीरा, हींग, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार और इमली का पानी
सांभर बनाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
-
स्टेप 1: सांभर बनाने के लिए, सबसे पहले 1 कप अरहर दाल को धोकर कुकर में हल्दी और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।
-
स्टेप 2: अब, सभी कटी हुई सब्जियों को एक पैन में पानी और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं।
-
स्टेप 3: अब, इमली को 10 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर उसका रस निकाल लें।
-
स्टेप 4: अब पकी हुई दाल में सब्जियां, इमली का पानी और 2-3 चम्मच सांभर मसाला डालें। इसे 10 मिनट तक अच्छे से उबलने दें।
-
स्टेप 5: एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग और मेथी दाना डालकर तड़का तैयार करें।
-
स्टेप 6: तैयार तड़के को सांभर में डालें और गरमा-गरम इडली, डोसा या चावल के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News