कई बार ऐसा होता है कि हमे कहीं बाहर जाना होता है लेकिन चेहरे के बालों को देखकर तुरंत पार्लर जाने का मन करता है। हालांकि, समय की कमी के चलते पार्लर भी नहीं जा पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप घर पर ही आसानी से कुछ ही मिनटों में चीनी और नींबू से वैक्स तैयार कर सकते हैं। इस वैक्स की मदद से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को आसानी से निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं यह वैक्स?
चीनी और नींबू का वैक्स है क्यों फायदेमंद?
पहली बात तो यह कि चीनी और नींबू के वैक्स में किसी केमिकल की मिलावट नहीं होती है। यानी यह पूरी तरह से शुद्ध होता है। ऐसे में चेहरे पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। साथ ही यह वैक्स भी बालों को जड़ से निकालने का काम करता है।
फेशियल वैक्स बनाने के लिए सामग्री:
आधा कप पानी, आधा कप चीनी, चार नींबू का रस
कैसे बनाएं फेशियल वैक्स?
-
पहला स्टेप: फेशियल वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले, गैस ऑन करें और उसके ऊपर एक बर्तन रखें।
-
दूसरा स्टेप: अब बर्तन में आधा कप पानी, आधा कप चीनी और तीन से चार नींबू का रस डालें।
-
तीसरा स्टेप: इसे मीडियम आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक चीनी एकदम पिघलकर शहद की तरह गोल्डन न हो जाए।
-
चौथा स्टेप: गैस की आंच तेज न करें वरना यह वैक्स बर्तन से चिपक जाएगा। इस मिश्रण को धीरे-धीरे चलाते रहें। जब मिश्रण एकदम ब्राउन हो जाए तब गैस की आंच बंद कर दें।
-
पांचवां स्टेप: अब इसे थोड़ी देर यूं ही रखें ताकि वह ठंडा हो जाए। हल्का गुनगुना होने पर इसका इस्तेमाल करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
जब वैक्स हल्का ठंडा हो जाए तब इसे अपने हाथों में लें और अपने चेहरे पर जहां बाल हैं वहां चिपकाएं और धीरे धीरे विपरीत दिशा में वैक्स को खींचें। इससे आपके इनग्रोन हेयर आसानी से निकल जाएंगे। आप इससे अपने होठों के ऊपर के बाल, ठुड्डी पर के बाल और यहां तक आईब्रोज़ के एक्स्ट्रा बाल भी निकाल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News