1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, इन चीजों की है जरूरत, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, इन चीजों की है जरूरत, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

अगर आपके बाल भी बहुत तेजी से झड़ रहे है तो सिर्फ महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय अपनी डाइट में ये बदलाव कर के देखें

हेयर फॉल रोकने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हेयर फॉल रोकने के उपाय

हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के महंगे महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि हर बार बालों का झड़ना रोकने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं होती है। हमारे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं। जब शरीर में आयरन, प्रोटीन, ओमेगा थ्री और विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है तब बालों का झड़ना नार्मल हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करें। डॉक्टर, बता रहे हैं किन चीजों को डाइट में शामिल कर हेयर फॉल रोक सकते हैं?

हेयर फॉल रोकने के लिए इन फूड्स का करें सेवन 

  • काला चना: काला चना का सेवन करने से आपके शरीर को आयरन और प्लांट बेस्ड प्रोटीन दोनों ही मिल सकता है। रोजाना रात को एक मुट्ठी काला चना भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें उबालकर या अंकुरति कर, नमक नींबू मिलाकर खाली पेट सेवन करें। इससे न केवल आपके हेयर हेल्दी होंगे बल्कि शरीर में खून की कमी भी पूरी होगी।

  • आंवला: आंवल में इतना ज़्यादा विटामिन सी होता है कि कोई भी फल इसका मुकाबला नहीं कर सकता है। विटामिन सी कोलेजन प्रोड्यूस करता है और कोलेजन वह चीज है जो बालों की जड़ों को स्किन से पकड़कर रखता है। बालो को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक आंवला खाएं या फिर आप आंवला पाउडर का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

  • अखरोट: अखरोट ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर है जो आपके स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। साथ ही फॉलिकल्स को सूजन से बचाने में मददगार हैं। इसलिए, रोजाना दो से तीन भीगे हुए अखरोट अपनी डाइट में शामिल करें। यह फॉलिकल्स को मजबूत करने के साथ नए बाल उगाने में भी मददगार है।

  • कलौंजी: कलौंजी में थाइमोक्विनोन नामक एक कंपाउंड होता है जो हेयर फॉलिकल्स को रिएक्टिव करने में मदद करता है। हेल्दी हेयर के लिए आधा चम्मच कलौंजी को शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Latest Lifestyle News