Rakul Preet: 10 साल में 25 फिल्में कर चुकीं 28 साल की रकुल प्रीत सिंह दिल्ली से हैं। तेलुगू सिनेमा की वह सुपरस्टार हैं। ज्यादा पॉकेटमनी के लालच में उन्होंने साउथ की पहली फिल्म की और फिर एक के बाद एक फिल्में ही करती गईं। अब हिंदी सिनेमा में भी वह कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी अगली हिंदी फिल्म दे दे प्यार दे इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर वह काफी चर्चा में है। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को जीत लिया है।
दे दे प्यार दे के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत के बेहतरीन लुक्स देखने को मिले। इसी में से एक लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आई। वह अजय देवगन के साथ मुंबई में प्रमोशन में पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें- सपना चौधरी एक बार फिर अपने लुक्स के कारण हो गई बुरी तरह से ट्रोल, भड़के यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
प्रमोशन के दौरान रकुल ने ऑफ शोल्डर स्मोकी Seperates पहने हुए नजर आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
इस लुक के साथ रकुल ने खूबसूरत मैचिंग हुप्स ईयररिंग्स पहनी थी। जो कि Accessorize India के कलेक्शन में से एक था। इसके साथ उन्होंने पेस्टल कलर के स्ट्रेप सैंडल पहनें।