Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सपना चौधरी एक बार फिर अपने लुक्स के कारण हो गई बुरी तरह से ट्रोल, भड़के यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सपना चौधरी एक बार फिर अपने लुक्स के कारण हो गई बुरी तरह से ट्रोल, भड़के यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : May 14, 2019 04:45 pm IST, Updated : May 14, 2019 04:45 pm IST

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ देसी लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन कुछ दिनों से सपना शार्ट्स पैंट में ज्यादा नजर आ रही है। जिसके कारण फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सपना का ये बदला हुआ लुक कुछ फैंस को ज्यादा पंसद नहीं आ रहा है।

sapna choudhary- India TV Hindi
sapna choudhary

Sapna Choudhary Troll: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ देसी लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन कुछ दिनों से सपना शार्ट्स पैंट में ज्यादा नजर आ रही है। जिसके कारण फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सपना का ये बदला हुआ लुक कुछ फैंस को ज्यादा पंसद नहीं आ रहा है। इस लुक को देखकर हर कोई उन्हें पैसे के साथ बदल जाने वाली जैसे कमेंट्स कर रहे है।

सपना चौधरी के लुक की बात करें तो वह क्रीम कलर का फ्रिल ब्लाउज के साथ शार्ट जींस पहने हुे थीं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ खूबसूरत सी हेयरस्टाइल बनाई हुई थी।

ये भी पढ़ें- सोनम कपूर की शादी के एक साल बाद सैफ अली खान ने किया खुलासा आखिर क्यों पहना व्हाइट कुर्ता

 सपना चौधरी के इस लुक को देखकर एक ने कमेंट किया कि सोचा नहीं था कि ये भी ऐसे कपड़े में नजर आएंगी। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आपकी सादगी और जिन कपड़ो के बदौलत आप फेमस हुई अब आपको वही कपड़े पहनने में शर्म आती है।

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी के ठुमकों से भी ज्यादा Sizzling है ये वर्कआउट वीडियो, देखते ही छूट जाएगे पसीने

सपना चौधरी अपने डांस के लिए जानी जाती है। वह जब भी नाचती है तो एक दम बिंदास होकर डांस करते है। पहले हमेशा वह सूट पहनकर ही परफॉर्मेंस देती थीं, लेकिन अब लहंगा चुनरी में भी नजर आने लगी है।

वहीं सपना ने इस लुक के साथ कुछ ओर तस्वीरे शेयर की है। जिसमें वह शार्ट्स के पहले लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सपना चौधरी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में ही सपना चौधरी दलेर मंहदी के साथ 'बावड़ी तरैड़' में नजर आईं थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

सपना चौधरी इस लुक से पहले भी व्हाइट शार्ट जींस पहनने के कारण काफी ट्रोल हुई थी।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement