1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सपना चौधरी के ठुमकों से भी ज्यादा Sizzling है ये वर्कआउट वीडियो, देखते ही छूट जाएगे पसीने

सपना चौधरी के ठुमकों से भी ज्यादा Sizzling है ये वर्कआउट वीडियो, देखते ही छूट जाएगे पसीने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 03:37 pm IST,  Updated : May 14, 2019 04:34 pm IST

सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ फैशनसेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। सपना ने अपना वजन काफी हद तक कम किया है। जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

Sapna Choudhary- India TV Hindi
Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसर और बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही जगह बनाने वाली सपना चौधरी लाखों दिलों में राज़ करती है। इतना ही नहीं अपने डांस के साथ-साथ फैशन सेंस और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। सपना ने अपना वजन काफी हद तक कम किया है। जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी जब से बिग बॉस सीजन 11 (Bigg Boss season 11) में आई हैं उसके बाद से ना सिर्फ उन्होंने अपना लुक चेंज किया है। बल्कि अपना वजन भी कम कर लिया है। हमेशा सूट पहनने वाली सपना अब शॉर्ट्स में काफी स्मार्ट नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: दीपिका पादुकोण कांस के लिए कर रही हैं कड़ी मेहनत, शेयर की वर्कआउट की तस्वीरें

हाल में ही सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह जिम में खूब पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं।  वीडियो में वो डंबल उठा रही हैं, जंप कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके जिम ट्रेनर भी मौजूद हैं।

सपना चौधरी ने जिम में वर्कआउट के बाद फोटो भी शेयर की है। इन फोटोज में सपना चौधरी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी को बिग बॉस के घर के अंदर भी उनके वजन के कारण ट्रोल किया गया था।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: सोनम कपूर की फिटनेस ट्रेनर से खोला राज़, वह कांस में खूबसूरत दिखने के लिए कर रही हैं खास वर्कआउट

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल