1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Cannes 2019: दीपिका पादुकोण कांस के लिए कर रही हैं कड़ी मेहनत, शेयर की वर्कआउट की तस्वीरें

Cannes 2019: दीपिका पादुकोण कांस के लिए कर रही हैं कड़ी मेहनत, शेयर की वर्कआउट की तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 01:29 pm IST,  Updated : May 14, 2019 03:43 pm IST

दीपिका पादुकोण से अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में 3 तस्वीरें वर्कआउट की शेयर की। जिसमें उनकी थकान साफ नजर आ रही है लेकिन उनकी स्माइल काफी कुछ कह रही है।

deepika padukone, cannes 2019- India TV Hindi
deepika padukone Image Source : INTRAGRAM

Cannes Film Festival 2019: बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने फिटनेस गोल की कहानियां सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है। जिससे कि उनके फैंस उनके वर्कआउट से लेकर उनके डाइट प्लान के बारें में जाने। हाल में ही दीपिका पादुकोण ने भी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। जो कि काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि वह भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आने वाली है।

दीपिका पादुकोण से अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में 3 तस्वीरें वर्कआउट की शेयर की। जिसमें उनकी थकान साफ नजर आ रही है लेकिन उनकी स्माइल काफी कुछ कह रही है।

दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करके कैप्शन दिया, "मैंने आज एक पुश दिया ... ठीक है, वास्तव में मैं नीचे गिर गई! लेकिन मुझे वापस जाने के लिए अपनी बाहों का यूज करना पड़ा ... आप जानते हैं, काफी करीब! LOL..

33 साल की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय न्यूयार्क में है। वह कांस फेस्टिवल के लिए खूब मेहनत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: सोनम कपूर की फिटनेस ट्रेनर से खोला राज़, वह कांस में खूबसूरत दिखने के लिए कर रही हैं खास वर्कआउट

दीपिका पादुकोण के अलावा सोनम कपूर, ऐश्वर्या रॉय, हुमा कुरैशी, हिना खान सहित तमाम अभिनेत्रियां इस खास मौके में नजर आने वाली है। दीपिका तीसरी बार कांस फेस्टिवल में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- खाने के तुरंत बाद हो 'पेट में दर्द' तो नजरंदाज न करें, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

दीपिका पादुकोण पिछले दिनों न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं। ऋषि करीब 9 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं लेकिन उन्हें भारत आने में दो महीने और लगेंगे। उन्होंने नीतू कपूर के पोस्ट को लाइक किया है । इसके अलावा ऋषि कपूर से मिलने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर एक ब्रेसलेट की है जो उन्हें रणबीर की बहन रिदि्धमा कपूर ने गिफ्ट किया है। रिदि्धमा कपूर एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। जिस कारण दीपिका काफी सुर्खियों में है।

वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जोया अख्तर की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर बनी हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल