Akash Ambani Wedding: एंटीलिया और जियो वर्ल्ड सेंटर की सजावट देख गदगद हो जाएगा आपका दिल, देखें तस्वीरें
आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी हो चुकी है। और अपनी बहू को स्वागत के लिए अंबानी हाउस एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। बता दें कि श्लोका मेहता डॉयमंड व्यापारी रशेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। आपको बता दें कि जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी की रिवाज निभाई गई और एंटीलिया में मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।

2000 अनाथ बच्चों और वृद्धों को खाना खिलाया
मुकेश और नीता अंबानी ने बुधवार को शादी से जुड़ा कार्यक्रम अन्नसेवा शुरू किया। अंबानी दंपती ने 2000 अनाथ बच्चों और वृद्धजनों को खाना खिलाया। इस दौरान आकाश और उनकी मंगेतर श्लोका ने भी बच्चों को खाना खिलाया।