Ameesha Patel Bag Cost: भले ही अमीषा पटेल फिल्मों से गायब हो चुकी हैं, लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। हाल ही में अमीषा एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। लेकिन अपने लुक्स से वह किसी को भी इंप्रेस नहीं कर पाईँ। लेकिन अपने बैग के कारण वह चर्चा में आ गई है।
अमीषा एक बार फिर फैशन ब्लंडर करती हुई नजर आईं। वह एयरपोर्ट पर डेनिम जंपसूट पहने पुए नजर आईं। जिसमें आगे के साथ जिप थी। जिसे देखकर बस मन से एक ही बात निकलेगी कि आखिर ये कैसा अजीब सा जंपसूट है। इस लुक में अमीषा अच्छी नजर नहीं आ रही है।
अमीषा ने इस लुक के साथ गोल्ड ईयररिंग्स में हुप के साथ-साथ मल्टीपल चैन पहने हुए थीं। इसके साथ ही पिंक कलर के सनग्लासेस पहना, लेकिन वह उनके लुक को बिल्कुल मैच नहीं किया।
.
वहीं अमीषा के हेयर की बात करें तो उन्होंने पौनीटेल बनाई हुई थी। इसके साथ ही बिना मेकअप और के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक में नजर आईं।
Image Source : louis vuitton louis vuitton back bag
अमीषा अपने लुक से तो किसी को इंप्रेस नहीं कर पाईं, लेकिन वह लाखों कीमत का बैग लेकर स्पॉट जरुर हुई। अमीषा ने louis vuitton ब्रांड का बैग लिया हुआ था। जिसकी कीमत $2,210.00 यानी करीब 1 लाख 54 हजार 764 रुपए है।
हाल में ही अमीषा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउट में अपने हॉट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। वो ब्राउन कलर के इस आउटफिट में कमाल लग रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।