1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सारा अली खान बहुत ही सस्ती मैक्सी ड्रेस पहनकर हुई स्पॉट, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

सारा अली खान बहुत ही सस्ती मैक्सी ड्रेस पहनकर हुई स्पॉट, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 09, 2019 12:21 pm IST,  Updated : May 09, 2019 12:22 pm IST

सारा अली खान भी दूसरे सिलेब्रिटीज की तरह अक्सर डिजाइनर और महंगे कपड़े पहने नजर आती हैं लेकिन हाल ही में वो फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में नजर आईं। जिसकी कीमत भी काफी कम थी।

sara ali khan- India TV Hindi
sara ali khan Image Source : YOGEN SHAH

Sara Ali Khan Dress Cost: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह फिल्मों को लेकर हो या फिर स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा अली खान भी दूसरे सिलेब्रिटीज की तरह अक्सर डिजाइनर और महंगे कपड़े पहने नजर आती हैं लेकिन हाल ही में वो फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में नजर आईं। जिसकी कीमत भी काफी कम थी।

सारा हाल ही में मैक्सी ड्रेस पहने नजर आईं। जिसपर ऑरेन्ज प्रिंट था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ऑरेन्ज कलर की जूतियां पहनीं।

sara ali khan
sara ali khan

अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने हाथों में चूड़ियां पहनीं थीं और अपने हाफ बालों को बांधा हुआ था। वहीं सारा की मुस्कान उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Global Desi Maxi Dress
Global Desi Maxi Dress

अब बात करें सारा की इस खूबसूरत सी ड्रेस का अगर आप भी इसे कैरी करना चाहते है तो यह आपको बहुत ही कम दामों में मिल जाएगी। सारा की ये मैक्सी ड्रेस  global desi ब्रांड की है। जिसकी कीमत केवल 2499 रुपए है।

sara ali khan
sara ali khan

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू  किया। जिसके बाद ऱणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' में नजर आईं। हीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा इम्तियाज अली की लव आजकल 2 में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके साथ ही सारा वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1  में भी नजर आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल