Diwali 2019: दिवाली का त्योहार आ रहा है। लक्ष्मी मां के स्वागत के लिए कोई अपने घर को खूबसूरत दीयों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाता है तो कोई रंगोली बनाता है। अगर इस बार आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा डिजाइन बनाएं तो इधर-उधर झांकने की जरूरत नहीं है। हम आपको ट्रेंडी और बेहद सिंपल रंगोली डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाकर आप घर आने वाले मेहमानों से भी वाहवाही लूट सकती हैं।
मोर वाली डिजाइन की रंगोली दशकों से चलन में है। ये डिजाइन भारतीय परंपरा के दर्शाती है और शुभ मानी जाती है। पहले और अब में इतना ही फर्क है कि आजकल मोर की डिजाइन वाली रंगोलियों को कई सारे रंगों से मिलाकर बनाया जाने लगा है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है।
Diwali 2019: एक क्लिक में जानें धनतेरस, यम दीप, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भैयादूज का शुभ मुहूर्त
Diwali 2019 Rangoli Designs
फूलों की डिजाइन वाली रंगोली बनाने में बहुत ही सिंपल होती है, लेकिन दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। कई सारे रंगों का इस्तेमाल करने से इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इन दिनों फूलों वाली रंगोली में खूब सारे डिजाइन बनाए जा रहे हैं।
Diwali 2019 Rangoli Designs
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले स्वास्तिक बनाया जाता है, फिर आगे की पूजा शुरू की जाती है। आप घर में रंगोली बनाना चाहती हैं तो स्वास्तिक वाली डिजाइन बेहतर विकल्प है।