Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन लोहा, कांच सहित ना खरीदें ये 7 चीजें, माना जाता है अशुभ

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन लोहा, कांच सहित ना खरीदें ये 7 चीजें, माना जाता है अशुभ

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 22, 2019 01:14 pm IST, Updated : Oct 25, 2019 10:09 am IST

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन बाजार से कुछ न कुछ खरीदकर लाने की परंपरा है। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिन कभी भी नहीं खरदीना चाहिए। जानें इन वस्तुओं के बारे में।

dhanteras 2019- India TV Hindi
dhanteras 2019

Dhanteras 2019: दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन घर पर कोई चीज खरीद कर जरूर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिससे घर पर बरकत बनी रहती है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन खरीदना शुभ होता है। जानें धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जानें इस दिन घर कौन सी चीजें लाने से आती है तंगी।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें?

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार धनतेरस के दिन बाजार से कुछ न कुछ खरीदकर लाने की परंपरा है। विशेषकर सोने या चांदी की चीज़ें खरीदने का महत्व है। आज के दिन बहुत से लोग लक्ष्मी-गणेश जी बने हुए सोने-चांदी के सिक्के खरीदते हैं, जो कि बहुत ही शुभ माने जाते हैं, लेकिन जो लोग ये नहीं खरीद सकते, वो स्टील, पीतल या तांबे आदि का बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन धातु की चीजें खरीदना बड़ा ही शुभ फलदायी होता है। अतः इस  दिन कोई न कोई धातु की चीज़ खरीदकर घर अवश्य लानी चाहिए। कहते हैं आज के दिन जो कुछ भी खरीदा जाये, उससे घर की सुख-समृद्धि में चार चांद लग जाते हैं। आज के दिन घर में किसी चीज़ का आगमन पूरे साल भर की खुशियों के आगमन के समान है।

धनतेरस के दिन ये चीजें न लाएं घर

लोहा
ज्योतिष के अनुसार लोहा को शनि का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन इस तरह की चीजें लाने से आप शनि के प्रकोप में आ सकते हैं।

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदना होता है शुभ 

खाली बर्तन
अब आप सोच रहे होगे कि बर्तन खरीदते समय कोई दुकानदार उसमें कोई चीज भरकर तो देगा नहीं तो यह कैसे संभव है। ऐसे में आप उसमें थोड़ा सा पानी भरकर भी इसे अंदर ला सकते है।  

एल्युमिनियम
एल्युमिनियम पर  राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाना और सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। 

Diwali 2019 Recipe: इस दिवाली बनाए 'गुलाब जामुन' और 'खोए के रसगुल्ले', यह है पूरी रेसिपी

कांच
कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच ना ही खरीदें और ना ही इस दिन इसका इस्तेमाल करें। 

काली चीजें
धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक शुभ अवसर होता है। ऐसे समय में काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

नकली सोना
धनतेरस जैसे दिन में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्वैलरी, सिक्का आदि खरीदने से पहले उसे अच्छी तरह से परख लें कि वो असली है कि नकली। 

गिफ्ट्स
आमतौर पर दिवाली जैसे त्योहार में गिफ्ट्स का लेना-देना लगा रहता है। लेकिन धनतेरस के दिन किसी को कोई गिफ्ट न दें। इसके पीछे मान्यता है कि किसी के लिए गिफ्ट्स लेने के लिए आप अपने पैसे खर्च कर रहे हैं और उसे धनतेरस के दिन दे रहे हैं। ऐसे में आप अपने घर की लक्ष्मी किसी और को दे रहे हैं। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए गिफ्ट्स कभी भी धनतेरस के दिन न दें किसी और दिन दे दें।  

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement