1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदना होता है शुभ

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदना होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2019 07:41 am IST,  Updated : Oct 25, 2019 07:41 am IST

धनतेरस के दिन लोग खरीददारी करते हैं। जानें इस दिन क्या चीजें खरीदने से मिलेगा दो गुना लाभ।

Dhanteras 2019- India TV Hindi
Dhanteras 2019

Dhanteras 2019: दिवाली उत्सव की शुरूआत धनतेरस के साथ हो जाती है। इस दिन हर कोई अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार खरीददारी करते हैं। इस दिन छोटी सी भी चीज खरीदना शुभ माना जाता है। जिस तरह इन दिन कुछ चीजें खरीदने की मनाही होती है। उसी तरीके आज के दिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को है। 

धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 10:40 मिनट तक

दोपहर 12:05 से दोपहर 02:53 मिनट तक
शाम 04:17 मिनट से शाम 05:42 मिनट तक
रात 9 बजे से रात 10:30 तक धनतेरस की खरीददारी करें।

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन खरीददारी का ये है शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व

धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें

  • धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपकी जेब इसकी इजाजत देती हो। ऐसे में आप चाहे तो सिर्फ सोने-चांदी का सिक्का खरीद सकते है। 
  • धनतेरस के दिन चांदी या फिर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये भगवान धन्वंतरी का मुख्य धातु मानी जाती है। 
  • धनतेरस के दिन कलश खरीदना शुभ होता है क्योंकि भगवान धन्‍वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे। इसलिए आप चाहे तो कलश खरीद सकते हैं। 

Dhanteras 2019: धनतेरस के शुभ मौके पर करीबियों, दोस्तों को मैसेज के माध्यम से दें शुभकामनाएं

  • आज के दिन दिवाली से संबंधी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति के अलावा गट्टा, बताशा, खील, दीपक आदि खरीदना अच्छा होता है। 
  • धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस चीज को लेकर मान्यता है कि धनतेरस के दिन इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है क्योंकि लक्ष्मी हमेशा साफ घर में आती है। ऐसे में झाड़ू आपके घर की सफाई के लिए सबसे बेस्ट होती है। 

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन न खरीदें ये 7 चीजें, माना जाता है अशुभ

  • मां लक्ष्मी को कौड़ियां काफी पसंद है। आप चाहें तो धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदकर ला सकते है। 
Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल