Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2019: धनतेरस के दिन घर जरूर लेकर आएं कौड़ी, श्रीयंत्र सहित ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Diwali 2019: धनतेरस के दिन घर जरूर लेकर आएं कौड़ी, श्रीयंत्र सहित ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 19, 2019 11:52 am IST, Updated : Oct 24, 2019 05:54 pm IST

तंत्रशास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें घर में जरूर लाना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। जानें ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें दीपावली से पहले घर लाना माना जाता हैं शुभ।

diwali 2019 bring 7 things home - India TV Hindi
diwali 2019 bring 7 things home

Diwali 2019: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार पूरे 5 दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और समाप्ति भाई दूज के साथ होती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन घर में कोई खास चीज लेकर आते है। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे।

तंत्रशास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें जरूर लाना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। जानें ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें दीपावली से पहले घर लाना माना जाता हैं शुभ।

आक की जड़

आक की जड़

आक की जड़

ये फूल लक्ष्मी से संबंधित है। इसलिए दिवाली से पहले किसी भी शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ सफेद आक की जड़ की पूजा करें। इसके बाद इसे तिजोरी पर रख दें।

कार्तिक मास में दीपदान के अलावा जरूर करें ये काम, मिलेगा विशेष फल

कमल गट्टा

कमल गट्टा

कमल गट्टा

कमल गट्टा मुख्य रुप से कमल के बीज से बनता है। इसलिए इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। कमल के गट्टे की बनी हुई माला मां लक्ष्मी की तस्वीर में विधि-विधान के साथ पहनाएं। इससे आपके घर पर कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Diwali 2019: जानें कब है दिवाली, इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और भैयादूज

गोमती चक्र

गोमती चक्र

गोमती चक्र
घर, ऑफिस या दुकान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए दिवाली से पहले एक छोटा-सा पीला कपड़ा और 11 गोमती चक्र लें। उस पीले कपड़े को मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें और उस पर एक-एक गोमती चक्र मंत्र बोलते हुए रखते जायें। एक गोमती चक्र पीले कपड़े पर रखें और मंत्र बोलें- 'ऊं नारायणाय नमः'। इसी तरह बाकी गोमती चक्र भी रखें। अब धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और मन्दिर में रखे गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद उन गोमती चक्रों को वहीं रखा रहने दें और अगले दिन उनमें से 5 गोमती चक्र को अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और आखिरी बचे हुए एक गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में रख दें। ऐसा करने से हर तरह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Diwali 2019: इस दिवाली घर पर बनाएं ये ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन

हत्था जोड़ी

हत्था जोड़ी

हत्था जोड़ी
हल्था जोड़ी को मंगलवार या फिर शनिवार के दिन घर ले कर आएं और इसे लाल रंग के कपड़े में बांध तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें।

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र
अगर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि माना चाहते हैं तो घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इस यंत्र में मां लक्ष्मी के अलावा 33 अन्य देवी-देवताओं केी तस्वीरें बनी होती है। जो आपका भाग्य बदल सकता है।

मोती शंख

मोती शंख

मोती शंख
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि घर पर मोती शंख रहने से पैसा टिकने लगता है जिससे आमदनी तेजी से बढ़ने लगती है। इसलिए इस शंख को विधि-विधान से पूजा करने के साथ अपनी तिजोरी में रखें।

कौड़ी

कौड़ी

कौड़ी
धर्म ग्रंथों के अनुसार मां लक्ष्मी समुद्र से उत्पन्न हुई थी। उसी प्रकार कौड़ी भी समुद्र से ही निकलती है। इसी कारण कौड़ी धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसलिए धन के साथ कौड़ी जरूर रखें।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement