1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2019: जानें कब है दिवाली, इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और भैयादूज

Diwali 2019: जानें कब है दिवाली, इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस और भैयादूज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 09:29 am IST

Diwali 2019 हिंदू त्योहारों में से दिवाली का पर्व बहुत ही खास है। यह त्योहार पूरे 5 दिन का होता है। जानें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा त्योहार।

Diwali 2019- India TV Hindi
Diwali 2019

Diwali 2019 : हिंदू त्योहारों में से दिवाली का पर्व बहुत ही खास है। यह त्योहार पूरे 5 दिन का होता है। भारत के इस सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहार का संबंध भगवान राम के लंका विजय के बाद घर लौटने से जुड़ा है। जब रावण का वध करने के बाद भगवान राम अधोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासिय़ों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का संबंध लक्ष्मी और कुबेर पूजा से भी है। पंच महोत्सव रूपी इस पांच दिनों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है और अंत भैयादूज के साथ होता है। इसके बीच में नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा जैसे पर्व आते है।  इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दिन दीपावली का दिन माना जाता है।

इस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार दीवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है जिस समय महानिशीथ काल होता है। जानें किस दिन है कौन सा पर्व।

 

धनतेरस (Dhanteras 2019)

इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा होता है। इस दिन ज्वैलरी, सोने के सिक्के, गैजेट्स, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन छोटी ही सही लेकिन कुछ न कुछ खरीदें जरूर।

chhoti diwali
chhoti diwali

नरक चतुर्दशी/छोटी दीवाली(Chhoti Diwali 2019)
छोटी दिवाली को ही नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस बार ये त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन यम की पूजा के लिए निर्धारित  है। इस दिन तक घर की सफाई की जाती है और रात के समय शौचालय और नालियों के पास तेल के दीपक जलाकर रखे जाते हैं।

दीवाली(Diwali) लक्ष्मी पूजा (Laxmi Puja Muhurat 2018)
दिवाली को मुख्य त्योहार माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणपति की पूजा करने के साथ-साथ पूरे घर में दीपक या फिर लाइट्स के द्वारा रोशन किया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को है।

Diwali 2019: आजमाएं ये 4 तरीके, डेनिम के साथ मिलेगा जबरदस्त फेस्टिल लुक

Goverdhan puja
Goverdhan puja

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2019)
यह त्योहार दीपावली के बाद मनाया जाता है। इसे 'अन्नकूट' नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह पर्व 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन घर के आंगन या बाहर गायर के गोबर से गोवर्धन पहाड़ की अल्पना बनाकर पूजा की जाती है। इसके साथ ही रात को रोजाना अन्नकूट भोग लगता है।

Diwali 2019: बेकार पड़ी चीजों से यूं करें decorate करें घर, जगमगा उठेगा आशियाना

bhai duj
bhai duj

भाई दूज (Bhai Dooj 2019)
लगातार 5 दिन चलने वाले त्योहार का भैया दूज के साथ समापन होता है। इस बार भैयादूज का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार मुख्यरूप से भाई और बहन का होता है। इस दिन भाई और बहन मिलकर यमुना नदी में स्नान करके रक्षासूत्र बांधा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल