1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Diwali 2019: इस दिवाली घर को सजाएं इन ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन्स के साथ

Diwali 2019: इस दिवाली घर को सजाएं इन ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन्स के साथ

 Published : Oct 18, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:44 pm IST

Diwali 2019: दिवाली पर रंग-बिरंगी झालरों और दीयों के अलावा सिंपल और ट्रेंडी रंगोली से सजाएं अपना घर...

Diwali 2019- India TV Hindi
Diwali 2019

Diwali 2019: दिवाली का त्योहार आ रहा है। लक्ष्मी मां के स्वागत के लिए कोई अपने घर को खूबसूरत दीयों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाता है तो कोई रंगोली बनाता है। अगर इस बार आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा डिजाइन बनाएं तो इधर-उधर झांकने की जरूरत नहीं है। हम आपको ट्रेंडी और बेहद सिंपल रंगोली डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाकर आप घर आने वाले मेहमानों से भी वाहवाही लूट सकती हैं।

मोर वाली डिजाइन की रंगोली दशकों से चलन में है। ये डिजाइन भारतीय परंपरा के दर्शाती है और शुभ मानी जाती है। पहले और अब में इतना ही फर्क है कि आजकल मोर की डिजाइन वाली रंगोलियों को कई सारे रंगों से मिलाकर बनाया जाने लगा है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है।

Diwali 2019: एक क्लिक में जानें धनतेरस, यम दीप, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भैयादूज का शुभ मुहूर्त

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

फूलों की डिजाइन वाली रंगोली बनाने में बहुत ही सिंपल होती है, लेकिन दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। कई सारे रंगों का इस्तेमाल करने से इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इन दिनों फूलों वाली रंगोली में खूब सारे डिजाइन बनाए जा रहे हैं।

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा-पाठ में सबसे पहले स्वास्तिक बनाया जाता है, फिर आगे की पूजा शुरू की जाती है। आप घर में रंगोली बनाना चाहती हैं तो स्वास्तिक वाली डिजाइन बेहतर विकल्प है। 

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन न खरीदें ये 7 चीजें, माना जाता है अशुभ

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

इन दिनों रंगोली का ये डिजाइन काफी चलन में है। इसे आप घर में जगह के अनुसार बड़ा या छोटा डिजाइन बना सकते हैं। ये डिजाइन भी दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। 

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

अगर आप अपनी रंगोली की डिजाइन के पास दीया जलाकर रख देंगी तो रंगोली की सुंदरता में चार चांद लग जाएगा। इन दीयों को आप रंगोली के बीच में भी रख सकती हैं। 

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Diwali 2019 Rangoli Designs
Diwali 2019 Rangoli Designs

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल