Happy New Year 2020: नया साल 2020 शुरू हो रहा है। नई उम्मीदो और नए सपनों के साथ करोड़ों लोग नए साल को खास बनाने में जुट गए हैं। नए साल के लिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का दौर शुरू हो चुका है। हर कोई अपने अंदाज से अपने करीबियों, दोस्तों और शुभचिंतकों को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है। यूं तो 31 दिसंबर को रात 12 बजे से ही विश करने का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में शुभकामनाएं भेजने का दौर शुरू हो चुका है। जो करीब होते हैं उन्हें मुलाकात के जरिए या गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दी जाती हैं। लेकिन जो दोस्त या फिर करीबी दूर हां, उन्हें आप या तो फोन करके या फिर सुंदर मैसेज के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं। ऐसे में आप भी इन प्यारे मैसेज के द्वारा अपने दोस्तों और करीबियों को नया साल की शुभकामनाएं दें।
ये साल हमारी किस्मत को कुछ नए ढंग से आंकेगा
ये साल हमारी हिम्मत में कुछ नए सितारे टांकेगा
इस साल अगर हम अंदर से दुख की बदली को हटा सके
तो मुमकिन हैं इसी साल हम सबमें सूरज झांकेगा