'वैलेंटाइन डे' यानी कि 14 फरवरी का दिन सभी प्यार करने वालों के लिए सबसे खास होता है। ये वो दिन है जिस दिन सभी पार्टनर एक दूसरे को खास फील करवाते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये जरूरी नहीं है कि आप अपने पार्टनर को ही इस दिन की शुभकामनाएं दें बल्कि आप किसी खास को भी ये मैसेज भेज सकते हैं। 'वैलेंटाइन डे' के दिन अगर आप अपने किसी करीबी को खास मैसेज भेजना चाहते हैं तो इसमें ये कोट्स आपकी मदद कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
तुमसे बात करते करते, तुम्हारी आदत सी हो गई है,
एक दिन न मिलो, तो बेचैनी सी लगती है।
दोस्ती निभाते-निभाते, तुमसे मोहब्बत सी हो गई है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,
कभी तुमसे दोस्ती थी अब मोहब्बत बन गई।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में,
सिर्फ तुम्हें ही सोचते रहना मेरी आदत बन गई।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पे हमे प्यार आता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
अलफाज की शक्ल में एहसास लिखा जाता है
यहां पानी को भी प्यास लिखा जाता है।
मेरे जज्बात से वाकिफ हैं मेरी आजम,
मैं प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
एक पल के लिए जब तू पास आता है,
मेरा हर लम्हा खास बन जाता है।
संवरने सी लगती है ये जिंदगी अपनी,
जब भी तू मेरी बाहों में मुस्कुराता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
देखा है जब से तुम्हें मैंने, ए मेरे सनम,
दिल सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : INDIA TVHappy Valentine's Day 2021
मेरी सांसों पर नाम बस तुम्हारा है,
मैं अगर खुश हूं तो ये एहसान तुम्हारा है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Image Source : NDIA TVHappy Valentine's Day 2021
किसी का यह सोच कर साथ ना छोड़ना,
की उसके पास कुछ नहीं तुम्हें देने के लिए।
बस यह सोच कर साथ निभाना की उसके पास,
कुछ नहीं तुम्हारे सिवा खोने के लिए।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!!
Latest Lifestyle News