Independence Day 2020: गूगल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर बनाया शानदार डूडल
Independence Day 2020: गूगल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर बनाया शानदार डूडल
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 15, 2020 11:27 am IST, Updated : Aug 15, 2020 11:27 am IST
देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं। आजादी के जश्न में सर्च इंजर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है।
Image Source : GOOGLE.COMIndependence Day 2020: गूगल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर बनाया शानदार डूडल
देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं। आजादी के जश्न में सर्च इंजर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। जिसमें भारतीय संगीत की विविधता को दिखाया है। जिसमें शहनाई, तुतेरी, ढोल, वीणा को दिखाया गया है।
गूगल ने स्वातंत्रता दिवस के खास मौके पर भाकतीय संगीत की विविधता को दिखाया है। इस खूबसूरत डिजाइन को मुंबई के आर्टिस्ट सचिन घानेकर ने डिजाइन किया है। जिसमें उन्होंने वाद्य यंत्रों से भारतीय संगीत की पुरानी और समृद्ध विरासत को दर्शाया है। जिसमें क्लिक करते ही India Independence Day सर्च रिजल्ट खुल जाता है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लाल किले के प्राचीर से सांतवी बार झंड़ा फहराया। कोरोना संकट के बीच उन्होंने देश को संबोधित भी किया। पीमए मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशवासियों को बहुत शुभकामनाएं कहा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन को शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को भी नमन किया। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस कोरोना के काल में कई परिवार प्रभावित हुए हैं।