करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्री है जो अच्छी तरह से जानती है कि कब कैसे किस लुक में नजर आना है। वह हर लुक में हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। हाल में ही करीना एक इंटरव्यू के लिए स्पॉट हुई। जिसमें उनका सिंपल लुक देखकर हर कोई दीवाना हो गया।
करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ए लाइन रेड कलर की स्कर्ट के साथ स्टाइलिश फ्लोरल ब्लू-रेड कलर की शर्ट में नजर आईं।
इस लुक के साथ करीना ने लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था।
अब बात करें करीना के इस सिंपल आउटफिट्स की तो शायद ही आपके बजट में आ सकते है। आपको बता दें कि करीना के आउटफिट्स BirdWalk के कलेक्शन में से एक है।
दिशा पाटनी डेनिम लुक से बरपा रही हैं कहर, देखें हॉट तस्वीरें
फ्लोरल प्रिंट शर्ट की बात करें तो यह 10 हजार 500 रुपए की है।
अगर आपको इन आउटफिट्स को अपने वार्डरोब में शामिल करना है तो इसके लिए आपको 26 हजार रुपए खर्च करने होगे।
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'गुड न्यूउज' में नजर आने वाली है। इसके अलावा इरफान खान के साथ 'अंग्रेज़ी मीडियम' में नजर आने वाली हैं।