1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Iifa Rocks 2019: ग्रीन कारपेट पर 'गोल्डन गर्ल' बनकर पहुंची रकुल प्रीत, इस कारण हो गई ट्रोल

Iifa Rocks 2019: ग्रीन कारपेट पर 'गोल्डन गर्ल' बनकर पहुंची रकुल प्रीत, इस कारण हो गई ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 05:30 pm IST

आईफा रॉक अवार्ड में रकुल प्रीत गोल्डन गर्ल बनकर आईं लेकिन इस कारण हो गई ट्रोल

Rakul preet- India TV Hindi
Rakul preet Image Source : YOGEN SHAH

सोमवार की रात सभी स्टार्स आईफा अवॉर्ड से पहले आईफा रॉक के लिए ग्रीन कारपेट में ग्लैमरस अंदाज में उतरे। जिसमें राधिका आप्टे, विक्की कौशल, रिचा चढ्ढा, कटरीना कैफ सहित कई स्टार्स पहुंचे। लेकिन दे दे प्यार की एक्ट्रेस रकुल प्रीत के पहुंचते ही हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टीक गई। रकुल गोल्डन लुक में नजर आईं। लेकिन इस लुक के कारण वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल रकुल प्रीत सिंह ग्रीर कारपेट में गोल्डन गर्ल बनकर पहुंची। उनके लुक की बात करें तो वह गोल्डन करर का कोट-पैंट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का नेकलेस भी पहना हुआ था। रकुल ने आईफा रॉक्स के लिए Nauman Piyarji  के कलेक्शन का स्पेशल गोल्डन मैटल सूच पहने हुए नजर आईं।

Rakul preet
Rakul preet

रकुल ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही थीं। लेकिन शर्टलेस कोट-पैंट पहनने के कारण वह बुरी तरह ट्रोल हो गई।   

Rakul preet
Rakul preet

रुकल के इस पोस्ट को शेय करते हुए फोटोग्राफ विरल बियानी ने लिखा, ''भले पेट्रोल महंगा हो गया हो लेकिन रकुल को देखकर लगता है कि 'सोना' सस्ता हो गया है।'

एक यूजर ने लिखा कि क्या आप अंदर कुछ नहीं पहने है।

इसके साथ ही हर किसी को रकुल का यह लुक काफी पसंद आया। हर किसी ने खूबसूरत, गोल्डन गर्ल जैसे शब्दों के साथ तारीफ की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल