भारत में फेमस हस्तियों के घर में शाही शादी कराने का सिलसिला आम हो चला हैं। अब इस लिस्ट में एक ओर नाम जुड़ गया हैं। वो है कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बेल्लारी श्रीरामुलु। इनकी बेटी की शादी आज संपन्न हुई है। कहा जा रहा है कि मंत्री की बेटी की शादी में पांच सौ करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च हुए हैं। पांचसौ पंडितों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ है। रक्षिता की शादी हैदराबाद के उघोगपति रवि कुमार के साथ हुई है। इस शादी की रस्में पूरे 9 दिन चलीं। जिसकी शुरुआत 27 फरवरी से उनके गृह ज़िले बेल्लारी में हो गई थी। यह शादी कर्नाटक की की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जा रही हैं। इस शादी की एक बात और भी ज्यादा खास है कि इस शादी के निमंत्रण कार्ड एक लाख लोगों को भेजे गए है और मीडिया के जरिए आम जनता से आने के लिए कहा गया।
Rakshita and ravi kumar wedding
शाही पंडाल किया गया तैयार
40 एकड़ में फैले विवाह स्थल बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड के 27 एकड़ हिस्से को शादी, इंटरटेनमेंट और अन्य प्रोग्राम के लिए चुना गया। इतना ही नहीं हंपी के वीरूपक्ष मंदिर और अन्य मंदिरों की तर्ज पर करीब 300 कलाकारों ने शादी के पंडाल को बनाया था। वहीं मांड्या के मेलुकोटे मंदिर में कल्याणी की तर्ज पर मुहूर्त सेट तैयार किया गया था। बेल्लारी श्रीरामुलु के ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़ वेडिंग प्लानर ध्रुव के नेतृत्व में ये कलाकार पिछले तीन महीने से प्रैक्टिस कर रहे थे।
Rakshita and ravi kumar wedding