अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को करना चाहती है कॉपी, तो आपको खर्च करने होंगे इतने हजार रुपए
प्रियंका के आउटफिट्स गर्मियों के लिए बेस्ट है। अगर आप भी इस लुक को अपनाना चाहती है और आपके इसकी कीमत जानने की इच्छुक है तो इसमें हम आपकी मदद कर देते है। प्रियंका ने यह लुक Tibi कलेक्शन का है।

वहीं प्रियंका ने crispy viscose polo mesh pullover पहना था। जिसकी कीमत की बात करें तो $350.00 यानी करीब 24 हजार 500 रुपए है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। लेकिन जब हाल ही में निक से फैमिली प्लानिंग को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, 'हम अभी इस मामले पर अपना टाइम ले रहे हैं।' निक ने इस दौरान प्रियंका और अपने भाई की मंगेतर सोफी टर्नर की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। निक ने कहा कि यह शानदार अनुभुति है। मतलब, यह एक सपने की तरह है कि जिस तरह हम भाइयों में जुड़ाव है, वैसा ही जुड़ाव हम भाइयों की पत्नियों और मंगेतर के बीच भी है।
ये भी पढ़ें- भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मंगलसूत्र फ्लॉंट करती आईं नजर
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आने वाली हैं जिसे सोनाली बोस द्वारा निर्देशित किया है।