प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने बॉलीवुड हीं नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं। यूं कह सकते है कि सपनों को हकीकत करने का जब्जा अगर आपको देखना है तो आप प्रियंका चोपड़ा में देख सकते है। वह आज के समय में एक ऐसी जगह पहुंच चुकी हैं जहां पर वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका अपनी बेमिसाल एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी अगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान वह एक से बढ़कर एक स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं।
प्रियंका सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल अवातर में भी हर किसी का दिल चुराती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते होगे कि प्रियंका जैसी सुपरस्टार मंहगे ब्रांड के कपड़े पहनने की शौकीन है। वह प्रमोशन के दौरान एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में नजर आईं। हर एक कीमत लाखों रुपए है। जी हां नहीं हुआ न विश्वास तो चलों फिर आपको खुद दिखाते है हर एक आउटफिट्स की कीमत। जिन्हें देखकर शायद आपका मुंह खुला का खुला रह जाए।
आलिया भट्ट इस मटैलिक वन शोल्डर गाउन में दिखीं खूबसूरत, इस सिंपल से गाउन की कीमत लाखों में
अब बात करें पहले दिन अपनी फिल्म के प्रमोशन की तो वह यैलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर नजर आईं। यह ड्रेस Christian Siriano के कलेक्शन में से है। इसे आप ऑनलाइन नहीं बल्कि इसके स्टोर में जाकर खरीदना होगा।
ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत नजर आईं थी। यह साड़ी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन में से है। जिसकी लाखों की कीमत है।