1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आलिया भट्ट इस मटैलिक वन शोल्डर गाउन में दिखीं खूबसूरत, इस सिंपल से गाउन की कीमत लाखों में

आलिया भट्ट इस मटैलिक वन शोल्डर गाउन में दिखीं खूबसूरत, इस सिंपल से गाउन की कीमत लाखों में

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 27, 2019 01:59 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 01:59 pm IST

आलिया भट्ट के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है। जानें आखिर क्या है इस ड्रेस की कीमत।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTRAGRAM

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है। जो अपने फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में अपने स्टनिंग अवतार के कारण सुर्खियों छा गई हैं। इस खास मौके में सारा अली खान, कृति सेनन, राधिका आप्टे, शिल्पा शेट्टी, मलइका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी मौजूद थी, लेकिन आलिया ने पूरा लाइम लाइट चुरा लिया।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने मटैलिक वन शोल्डर गाउन पहना था। इस लुक के साथ के साथ आलिया ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों में फंकी स्टाइल रखा था।

करीना कपूर के इस खूबसूरत नेकलेस की हो रही है तारीफ, इसकी कीमत में आप खरीद लेंगे दिल्ली में आलीशान घर

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम में ये तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। कई लोगों को उनका ये लुक पसंद आया है तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। लेकिन इस ड्रेस की कीमत शायद आपको परेशान कर सकती है।

costello couture gown
costello couture gown

आलिया भट्ट की इस ड्रेस की बात करें तो उन्होंने फैशन डिज़ाइनर माइकल कॉस्टेलो (costello couture) के कलेक्शन से ड्रेस पहनी थी। अब बात करें इस ड्रेस की कीमत की तो यह 5,500.00$ यानी करीब 3 लाख 88 हजार रुपए की है। लेकिन इसमें अभी भारी छूट चल रही है। जिसके कारण इस ड्रेस की कीमत 3,850.00$ यानी करीब 2 लाख 72 हजार रुपए है।

अपना घाघरा-चोली कर लें तैयार, दिल्ली में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट्स

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'ब्राह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल