Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अपना घाघरा-चोली कर लें तैयार, दिल्ली में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट्स

अपना घाघरा-चोली कर लें तैयार, दिल्ली में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट्स

Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published : Sep 27, 2019 12:49 pm IST, Updated : Sep 27, 2019 12:50 pm IST

नवरात्रि के खास मौके में दिल्ली के आसपास कई जगहों पर नवरात्रि का आयोजन किया जाता है। जानें इन जगहों के बारे में..

Dandiya nights in around delhi ncr noida - India TV Hindi
Dandiya nights in around delhi ncr noida

सितंबर माह की नवरात्र का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। जहां एक ओर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं दूसरी ओर डांडिया सेलिब्रेशन होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक है। इस खास मौक में हर कोई चाहता है कि एक बार वह भी डांडिया उत्सव में जाएं और खूब धूम-धड़ाका करें।

नवरात्रि के खास मौके में दिल्ली के आसपास कई जगहों पर नवरात्रि का आयोजन किया जाता है। जानें इन जगहों के बारे में जहां आप खूब डांडिया का आनंद ले सकते है।

नवरात्रि में डांडिया और गरबा के लिए हो जाएं तैयार, इन 5 गानों को सुनते ही झूमने लगेंगे आप

डांडिया नाइट 2019

हर साल दिल्ली के सरिता विहार में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। इस बार K और L कम्यूनिटी हॉल में आयोजन किया जाएगा।

कब- 4 अक्टूबर शाम 6:30 से रात 10:30 तक
कहां-  के और एल कम्युनिटी हॉल, सरिता विहार
एंट्री फीस- 300 रुपए

डांडिया धमाल 2के19
कब- 6 अक्टूबर शाम 5 बजे से रात 9:30 तक
कहां- दिल्ली हॉट, प्रीतमपुरा
एंट्री फीस- 350 रुपए प्रति व्यक्ति

अगर आप दिल्ली में कोई शानदार जगह डांडिया के लिए सर्च कर रहे हैं तो यह जगह अच्छी हो सकती है। यहां पर डांडिया के साथ-साथ लाइव परफॉर्मेंस, प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स, ढोल के साथ डीजे के अलावा कई कॉम्पिटिशन रखे जाते है।

Navratri 2019: व्रत के साथ रखना है खुद को हेल्दी तो डायटिशियन रुजुता दिवेकर के इस डाइट प्लान को करें फॉलो

जलसा 3.0
कब- 5 अक्टूबर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक
कहां- असालतपुर पार्क जनकपुरी
एंट्री फीस-350 रुपए प्रति व्यक्ति

रोट्रेट क्लब हर साल यहां पर डाडिया नाइट आयोजित करती हैं । जहां पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स, ढोल के साथ डीजे, नवरात्रि स्पेशल फड और खूबसूरत सजावट देखने को मिलेगी। लेकिन अगर आप यहां जाने की सोच रहे है तो अपना घाघरा-चोली लेकर जाएं क्योंकि यहां का ड्रेस कोड यहीं है।

डांडिया उत्सव
कब- 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर
टाइम- शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक
कहां- डीडीए, डिट्रिक ग्राउंड(पश्चिम विहार)
एंट्री फीस-
कपल पास- 599 प्रति कपल
मेल स्टेज पास-599
फीमेल स्टेज पास-499
ग्रुप कपल पास (4 कपल)- 2200 (एक दिन)

इस डांडिया नाइट पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर होगा। जहां पर आपको फीमेल लाइव डीजे के साथ इंटरनेशनल म्यूजिकल डांडिया लाइव, नवरात्रि स्पेशल फूड्स, बच्चों के लिए फन एक्टिविटी, सरप्राइज और प्राइज है। यहां जाएं तो पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई सरकार द्वारा प्रमाणित कागज ले जाए। यहां जाकर भी आप टिकट ले सकते हैं।

डांडिया नाइट
कब- 4-5 अक्टूबर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक
कहां- Red K Velvet Hotel गाजियाबाद
एंट्री फीस- फ्री

अगर आप बिना पैसे खर्च  किए डांडिया का पूरा आनंद के साथ खाना फ्री में खाना चाहते है तो इस होटल की ओर रुख कर सकते हैं। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement