Priyanka Chopra Tank Dress Cost: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बीता रही है। जी हां वह अपनी पति निक जोनस के साथ-साथ उनके भाई और जेठानी और फेमस एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ फ्लोरिडा के मियामी बीच में खूब मस्ती कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। मियामी बीच में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बहुत ही तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वह एक बार फिर हॉट लुक में नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा मियामी में अभी तक कई लुक में नजर आ चुकी है। प्रियंका के इस लुक की बात करें तो उन्होंने मिंट ग्रीन कलर की टेंक ड्रेस पहनी हुई थी।
जिसके साथ लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक के साथ के ओपन हेयर किए हुए थे। इसके साथ ही सन शेड्स और हेट के साथ-साथ टोटे बैग कैरी किया हुआ था।
priyanka chopra and nick jonas
वहीं निक जोनस के लुक की बात करें तो वह ब्लैक टीशर्ट के साथ शार्ट ऑरेंज कलर के पैंट में नजर आएं।
Image Source : PH5 PH5 Parlor wavy tank dress
प्रियंका की इस खूबसूरत ड्रेस की बात करें तो उन्होंने PH5 ब्रांड के कलेक्शन ने पहनी थी। इस Parlor wavy tank dress की कीमत $385.00 यानी करीब 26 हजार 500 रुपए है।
Image Source : versace versace tote bag
वहीं प्रियंका चोपड़ा के Tote Bag की बात करें तो वह versace ब्रांड का है। जिसकी कीमत 39, 896 रुपए है।