1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आंटी सुनीता कपूर के बर्थडे पार्टी और जिम के बाहर एक ही ड्रेस में नजर आईं जाह्नवी कपूर, ड्रेस की कीमत सिर्फ 10 हजार

आंटी सुनीता कपूर के बर्थडे पार्टी और जिम के बाहर एक ही ड्रेस में नजर आईं जाह्नवी कपूर, ड्रेस की कीमत सिर्फ 10 हजार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 02:08 pm IST

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने कल अपना 54 वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर कपूर फैमिली के साथ उनके खास और करीबी दोस्त भी मौजदू थे। ऐसे में जाह्नवी भी सीधा जिम से अपनी आंटी के बर्थडे पार्टी में पहुंची।

jhanvi kapoor- India TV Hindi
jhanvi kapoor

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने कल अपना 54 वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर कपूर फैमिली के साथ उनके खास और करीबी दोस्त भी मौजदू थे। ऐसे में जाह्नवी भी सीधा जिम से अपनी आंटी के बर्थडे पार्टी में पहुंची। इस खास मौके पर जाह्नवी ने पिंक कलर का ड्रेस पहना था। जाह्नवी की इस ड्रेस की बात करें तो ये बिल्कुल रेट्रो स्टाइल की थी। साथ ही इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने बेबी पिंक कलर का सैंडल पहना था। साथ ही जाह्नवी ने ब्लू कलर का स्लींग बैग लिया था। इस क्यूट सी ड्रेस की कीमत सिर्फ 10 हजार थी।

jhanvi kapoor dress
jhanvi kapoor dress

बता दें कि इस बर्थडे पार्टी में सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, माहिप कपूर, अंशुला कपूर, संजय कपूर सहित कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। सुनीता कपूर ने 25 मार्च को अपना 54 वां बर्थडे मनाया। इस खास बर्थडे पार्टी में सुनीता ने अपनी फैमिली फ्रेंड्स से लेकर कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। 

अनिल कपूर ने सुनीता के बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल कपूर ने ये पार्टी लेडीज स्पेशल रखी। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी पार्टी का हिस्सा बने और भाभी सुनीता कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 

jhanvi kapoor
jhanvi kapoor

जाह्नवी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद अभी जाह्नवी के पास दो फिल्म है। एक गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक और दूसरी फिल्म तख्त।

jhanvi kapoor
jhanvi kapoor

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल